रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत धरमजयगढ़ विकासखंड के सेक्टर गेरसा में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनके पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति का परीक्षण किया गया। इस दौरान 13 गंभीर कुपोषित एवं 9 मध्यम कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। गंभीर कुपोषित पाए गए 2 बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) रेफर किया गया। शिविर के दौरान सुपोषण चौपाल का आयोजन कर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता, पोषण और बच्चों के समुचित विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही, पोषण माह के अंतर्गत उपस्थित हितग्राहियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही एक गर्भवती माता का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आवेदन भी कराया गया।



