NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
रायगढ़

जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: April 21, 2026 12:21 am
By lochan Gupta April 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले की होनहार छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आज जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा परिडा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा की। डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। आद्यशा ने कहा कि पढ़ाई में अनुशासन और एकाग्रता सफलता की कुंजी है, साथ ही समय-समय पर अपने संदेहों का समाधान करना भी बेहद जरूरी होता है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जूटमिल पुलिस ने नारी शक्ति संगठनों का किया सम्मान

जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में हर्षोल्लास से मना 76वॉ गणतंत्र पर्व

एसएसपी शशि मोहन के मुख्य आतिथ्य में अभा. वॉलीबॉल स्पर्धा का शुभारंभ

सत्तीगुड़ी चौक मारपीट मामले में दो और गिरफ्तार

रामबाई की शोक सभा में भावुक हुए शहरवासी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
Next Article नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय

खबरें और भी है....

नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने किया सम्मानित
निर्मोही मां ने मासूम बेटे का सिर कुचलकर मारडाला
60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
डंडे से प्रहार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं, विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?