NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान, 733 मामलों में 6.70 लाख का जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान, 733 मामलों में 6.70 लाख का जुर्माना
रायगढ़

रायगढ़ में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान, 733 मामलों में 6.70 लाख का जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. रेलवे विभाग द्वारा इन दिनों जोन के अलग-अलग स्टेशनों व ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सफर करने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके, ऐसे में पिछले 48 घंटे की जांच अभियान में बिलासपुर से ब्रजराजनगर के बीच चलाए गए इस अभियान में 733 मामले दर्ज हुए, जिससे करीब 6.70 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने तथा रेलवे नियमों को पालन करने के उद्देश्य से इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांच की जा रही है। इससे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 12 और 13 सितंबर को मंडल में 48 घंटे का महा टिकट चेकिंग अभियान किया गया। यह अभियान रायगढ़ स्टेशन के साथ-साथ ब्रजराजनगर-रायगढ़-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में चला। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें। साथ ही, स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही यात्रीगण स्टेशन व ट्रेन में गंदगी न फैलाएं और धूम्रपान न करते हुए स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी के लिए एक बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।
47 ट्रेनों की हुई जांच
इस जांच अभियान के दौरान रायगढ़ स्टेशन व ब्रजराजनगर-रायगढ़-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन से गुजरने वाली 47 ट्रेनों की सघन जांच की गई, जिसमें कुल 733 मामले सामने आए, जिससे विभाग ने कुल 6,70,155 रुपये का जुर्माना वसूला किया। इन मामालें में विशेष रूप से बिना टिकट यात्रा के 601 मामलों से 06 लाख 10 हजार 880 रुपये, अनियमित टिकट के 73 मामले से 52 हजार 925 रुपये तथा बिना बुक लगेज के 59 मामलों 06 हजार 350 रूपये का जुर्माना शामिल है।

You Might Also Like

पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र- ओपी चौधरी

जगमग रोशनी से सजा नगर निगम कार्यालय

किशोरी ने बच्ची को दिया जन्म

बारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा, महापौर, सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को बांटे रेनकोट

पिकअप की ठोकर बाइक चालक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article त्यौहारी सीजन में ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री हो रहे परेशान
Next Article चक्रधर समारोह के दूसरे दिन संगीत संध्या में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?