NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधर समारोह : दो दिवसीय कुश्ती आखड़ा… मोती महल में आज से देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधर समारोह : दो दिवसीय कुश्ती आखड़ा… मोती महल में आज से देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच
रायगढ़

चक्रधर समारोह : दो दिवसीय कुश्ती आखड़ा… मोती महल में आज से देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। कला, संस्कृति और परंपरा के साथ खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला 41वां चक्रधर समारोह इस वर्ष कुश्ती के रोमांच से भी सराबोर होगा। समारोह के अंतर्गत 16 एवं 17 सितंबर को मोती महल परिसर में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस दंगल में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से महिला एवं पुरुष पहलवान पहुंचेंगे और अपने दमखम, कौशल तथा दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त आयोजन में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे और विजेता पहलवानों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 सितंबर को प्रात: 11 बजे मोती महल परिसर में होगा। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। वहीं राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल तथा नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

17 सितंबर को होगा समापन, विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 17 सितंबर को शाम 6 बजे मोती महल परिसर में आयोजित होगा। समापन समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल एवं महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख तक का प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर पुरुषों के लिए तीन भार वर्ग रखे गए हैं। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 51 हजार रुपये तथा तृतीय 11 हजार रुपये है। 72 से 79 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 41 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 9,100 रुपये तथा 62 से 71 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय 7,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। महिला वर्ग में 71 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 41 हजार, द्वितीय 21 हजार एवं तृतीय 11 हजार रुपये तथा 62 से 70 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 15 हजार, द्वितीय 11 हजार एवं तृतीय 7 हजार रुपये निर्धारित हैं।

राज्य स्तरीय मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए 70 किलोग्राम से अधिक वर्ग में प्रथम 21 हजार, द्वितीय 11 हजार एवं तृतीय 4,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 61 से 69 किलोग्राम में 11 हजार, 5,100 और 3,100 रुपयेय 56 से 60 किलोग्राम में 7,100, 4,100 और 2,100 रुपयेय 52 से 55 किलोग्राम में 5,100, 3,100 और 1,100 रुपये तथा 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में 3,100, 1,100 और 700 रुपये के पुरस्कार निर्धारित हैं। महिला वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम 11,100, द्वितीय 7,100 एवं तृतीय 4,100 रुपये, जबकि 61 से 69 किलोग्राम में 7,100, 5,100 एवं 3,100 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी तरह 56 से 60 किलोग्राम में 5,100, 3,100 एवं 2,100 रुपये, 52 से 55 किलोग्राम में 3,100, 2,100 एवं 1,100 रुपये तथा 48 से 51 किलोग्राम वर्ग में 2,100, 1,100 एवं 700 रुपये का पुरस्कार रखा गया है।

मोती महल में दिखेगा दांव-पेंच और दमखम का रोमांच

चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोर-आजमाइश, तकनीक और दमखम के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने जिले एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मोती महल परिसर पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

You Might Also Like

100 साल पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंज उठा घरघोड़ा

सडक़ हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

रायगढ़ कलेक्टर व एसपी ने किया मतदान

सायकल पर शराब का अवैध परिवहन

शहर में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, दो दिन में मिले नए 25 मरीज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री निवास बगिया में गणेश प्रतिमा स्थापित
Next Article मनमोहक प्रस्तुतियों से आज गुलजार होगा चक्रधर समारोह का मंच

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?