NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 100 साल पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंज उठा घरघोड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 100 साल पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंज उठा घरघोड़ा
रायगढ़

100 साल पुराने श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, जयघोष से गूंज उठा घरघोड़ा

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
3 Min Read

घरघोड़ा। नगर में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन माता सुभद्रा की पावन रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। श्री जगन्नाथ मंदिर, घरघोड़ा से दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा नगर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा।
रथ यात्रा के आगे कीर्तन पार्टी नाचते-गाते हुए भजनों की प्रस्तुति दे रही थी। ढोल-मंजीरे और भक्ति गीतों की धुन पर कीर्तन पार्टी के सदस्य झूमते हुए चल रहे थे। भजनों और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन पार्टी के साथ श्रद्धालु भी भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए।
श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई रथ यात्रा हनुमान चौक होते हुए स्टेट बैंक मार्ग से जय स्तंभ चौक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

100 वर्ष पुराने मंदिर से निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा

इस वर्ष की रथ यात्रा का महत्व और भी विशेष रहा। श्री जगन्नाथ मंदिर, घरघोड़ा का निर्माण वर्ष 1926 में हुआ था और वर्ष 2026 में मंदिर ने अपनी गौरवशाली 100 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण की है। एक शताब्दी से यह मंदिर घरघोड़ा सहित पूरे क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

भगवान पहुंचे अपनी मौसी के घर

रथ यात्रा के पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं माता सुभद्रा अपने मौसी के घर पहुंचे। विगत कई वर्षों से भगवान का मौसी घर स्वर्गीय लोचन गुप्ता जनरल स्टोर के संचालक श्री बैजनाथ गुप्ता के निवास पर बनाया जाता है। यहां भगवान के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

24 जुलाई को होगी भगवान की वापसी रथ यात्रा

परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा दशमी तिथि, शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को पुन: रथ पर सवार होकर अपने निवास श्री जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे। वापसी रथ यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

पंडित गिरिधर पंडा ने कहा

पंडित गिरिधर पंडा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा घरघोड़ा की वर्षों पुरानी आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। इस वर्ष श्री जगन्नाथ मंदिर के 100 वर्ष पूर्ण होने के कारण यह रथ यात्रा ऐतिहासिक और विशेष रही। भगवान श्री जगन्नाथ सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए 24 जुलाई को होने वाली वापसी रथ यात्रा में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

You Might Also Like

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के अलोला बीट की घटना

जिन्दल आदर्श भारती स्कूल, किरोड़ीमलनगर के ऑडिटोरियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजीत

कोटपा एक्ट के तहत 5 पान ठेला पर की गई कार्यवाही

छात्राओं को सीख देने कलेक्टर ने तालाब में कराया मॉकड्रिल

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ का बैठक सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा सेतु केंद्र पर लटका ताला, प्रमाण पत्रों के लिए भटके आवेदक
Next Article श्री राधाकृष्ण मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुई श्रीमती कौशल्या देव साय

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?