NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मनमोहक प्रस्तुतियों से आज गुलजार होगा चक्रधर समारोह का मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मनमोहक प्रस्तुतियों से आज गुलजार होगा चक्रधर समारोह का मंच
रायगढ़

मनमोहक प्रस्तुतियों से आज गुलजार होगा चक्रधर समारोह का मंच

शास्त्रीय नृत्य, लोक संस्कृति, भरतनाट्यम, कथक व छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य का होगा आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कला, संगीत और नृत्य की विविध विधाओं को एक मंच पर साकार करने वाला 41वां चक्रधर समारोह 16 सितंबर की शाम देश-प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का साक्षी बनेगा। समारोह में शाम 4.30 बजे से रात 11.30 बजे तक लोक संगीत, भरतनाट्यम, कथक और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ स्थानीय एवं प्रदेश के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रायगढ़ की सांस्कृतिक धरती को सुर, ताल और नृत्य की रंगीनियों से सराबोर करेंगे।

लोक संगीत से होगी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक जांजगीर के नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप के 7 कलाकारों की लोक संगीत प्रस्तुति से होगी। इसके बाद शाम 6 से 6.15 बजे तक रायगढ़ की स्थानीय कलाकार डॉ. दीपिका सरकार भरतनाट्यम की शास्त्रीय प्रस्तुति देंगी।

कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों से सजेगा मंच

शाम 6.15 से 7 बजे तक कथक नृत्य की दो एकल प्रस्तुतियां होंगी। इंदौर की जयात्रा दवे शाम 6.15 से 6.30 बजे तक तथा रायगढ़ की सुश्री विभूति शर्मा शाम 6.30 से 7 बजे तक कथक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों और भाव-सौंदर्य से रूबरू कराएंगी।

35 कलाकारों का दल बिखेरेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंग

शाम 7 से 8 बजे तक गरियाबंद के भूपेंद्र साहू एवं 35 कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देगा। पारंपरिक लोकधुनों और नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और जनजीवन की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद रात 8.10 से 9.10 बजे तक दिल्ली से पधारीं मऊमाला नायक अपने 5 सदस्यीय दल के साथ कथक की प्रस्तुति देंगी।

डॉ. यास्मीन सिंह के समूह की कथक प्रस्तुति बनेगी आकर्षण

रात 9.20 से 10.20 बजे तक दिल्ली की प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह एवं 12 कलाकारों का समूह सामूहिक कथक प्रस्तुति देगा। लय, ताल, भाव और पद-संचालन के सुंदर समन्वय से सजी यह प्रस्तुति समारोह की प्रमुख प्रस्तुतियों में शामिल होगी।

लोक कला की प्रस्तुति के साथ होगा सांस्कृतिक संध्या का समापन

रात 10.30 से 11.30 बजे तक दुर्ग की पायल साहू एवं 35 कलाकारों का दल लोक कला एवं संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति देगा। विविध लोक विधाओं और पारंपरिक रंगों से सजी यह प्रस्तुति सांस्कृतिक संध्या का समापन करेगी।

You Might Also Like

स्वास्थ्य कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस

खैरपुर से उभरी मजबूत नेतृत्वकर्ता, चंदा गुप्ता को मिली भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी

मोहदापारा रेलवे अंडर ब्रिज के लिए बनेगा प्रस्ताव

2 जून को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार

जेएसपी फाउण्डेशन जेपीएल तमनार द्वारा ‘नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह : दो दिवसीय कुश्ती आखड़ा… मोती महल में आज से देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच
Next Article त्यौहारी सीजन में ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्री हो रहे परेशान

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?