NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जमीन बचाने ग्रामीणों ने किया विरोध, एसईसीएल के खिलाफ निकाली रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > जमीन बचाने ग्रामीणों ने किया विरोध, एसईसीएल के खिलाफ निकाली रैली
धरमजयगढ़रायगढ़

जमीन बचाने ग्रामीणों ने किया विरोध, एसईसीएल के खिलाफ निकाली रैली

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 12:00 am
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर एसईसीएल ओपन कोल ब्लॉक के विरोध में भूमि बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों और प्रभावितों ने लामबंद होकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 11 सितंबर को आयोजित जनसभा और विशाल रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने स्श्वष्टरु की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और इस लड़ाई को आगे भी एकजुटता के साथ जारी रखने का हुंकार भरा।

1677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का चल रहा विरोध

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्तावित ओपन कोल ब्लॉक का कुल क्षेत्रफल लगभग 1677 हेक्टेयर है। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, किसान और पर्यावरण प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि एसईसीएल द्वारा बिना पारदर्शिता के बेहद गोपनीय तरीके से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी के विरोध में अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए यह आयोजन किया गया।

दुर्गा मंच से एसडीएम कार्यालय तक निकली विशाल रैली

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से धरमजयगढ़ स्थित क्लब ग्राउंड के दुर्गा मंच में आमसभा का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर 2 बजे राजा गेट से विशाल रैली रवाना हुई। यह रैली गांधी चौक, बस स्टैंड और पोस्ट ऑफिस रोड से होते हुए रायगढ़ रोड स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान ग्रामीणों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

प्रशासनिक अनुमति से हुआ प्रदर्शन

आयोजकों ने इस जनसभा और रैली के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम), धरमजयगढ़ को पूर्व में आवेदन देकर निर्धारित समय, मार्ग व मापदंडों के अनुसार शांतिपूर्ण आयोजन की अनुमति ली थी। रैली के समापन पर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और स्पष्ट किया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनका यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

दो बाइक में भिड़ंत, बाप-बेटी सहित तीन की मौत

पंचधारी में मोबाइल चुराने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता नें किया प्रदर्शन

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट रिजल्ट का लक्ष्य लेकर करें नए सत्र की शुरुआत- कलेक्टर

आर.एल. हॉस्पिटल में 23 जून को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश, परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए
Next Article स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया, महिला के बाद पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?