NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन से लेकर कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी की मिल रही सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन से लेकर कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी की मिल रही सुविधा
रायगढ़

मोबाइल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन से लेकर कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी की मिल रही सुविधा

रोजाना लक्ष्य पूरा करने वीएलई-सीएससी संचालकों की आयोजित हुई बैठक, मोबाइल कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे सीएससी संचालक, अधिकाधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोडऩे पर जोर

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। श्रमिक पंजीयन कार्ड के अपडेशन एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने जिले के सभी कार्यशील वीएलई/सीएससी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के साथ ही प्रत्येक संचालक को प्रतिदिन आवंटित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्लस्टरवार लक्ष्य निर्धारित कर संबंधित वीएलई/सीएससी संचालकों को सौंपे गए। एडीएम ने कहा कि श्रमिक पंजीयन कार्ड के अपडेशन और ई-केवाईसी के कार्य में अपेक्षित गति लाई जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित संचालक पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल कैम्प भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन, पंजीयन कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी संबंधी कार्य मौके पर ही किए जा रहे हैं। एडीएम ने सभी वीएलई/सीएससी संचालकों को मोबाइल कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्धारित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों को अपने पंजीयन एवं ई-केवाईसी के लिए दूर जाने या अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। समीक्षा बैठक में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता और लाभ के संबंध में भी सीएससी संचालकों को आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
एडीएम ने कहा कि श्रमिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजीयन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध बनाना जरूरी है। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से कहा कि वे अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कार्य करें और प्रगति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र श्रमिक पंजीयन या ई-केवाईसी की प्रक्रिया के अभाव में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं सीएससी संचालक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पंजीयन, अपडेशन और ई-केवाईसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

नारियल व कटहल की फसल को लेकर अपने खेत से लाइव हुए वित्त मंत्री ओपी

शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर

फर्जी अंकसूची से नौकरी लगाने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

निर्माण एजेंसियों को कलेक्टर की दो-टूक, लापरवाही बरतने ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव
Next Article मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?