NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव
रायगढ़

पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव

पीएम आवास ने पूरा किया सुरषोत्तम राठिया के पक्के घर का सपना

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/ कभी मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत के नीचे परिवार के साथ जिंदगी गुजारने वाले सुरषोत्तम राठिया के लिए पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। सीमित आमदनी के चलते वे चाहकर भी अपने परिवार के लिए सुरक्षित और मजबूत घर नहीं बना पा रहे थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। शासन की सहायता और अपनी मेहनत से सुरषोत्तम ने अपने सपने को हकीकत में बदला और आज उनका परिवार पक्की छत के नीचे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम छाल निवासी सुरषोत्तम राठिया का आवास स्वीकृत हुआ था। योजना का लाभ मिलने से पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी से बने कच्चे मकान में खपरैल की छत के नीचे रहते थे। वे बरसात के मौसम में धान की खेती करते हैं और वर्ष के बाकी समय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीमित आय के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। आवास स्वीकृत होने के बाद सुरषोत्तम ने शासन से प्राप्त सहायता राशि के साथ अपनी बचत का उपयोग कर मकान का निर्माण शुरू किया। उन्होंने स्वयं मेहनत करते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपने आवास को तैयार किया। लगातार प्रयास के बाद उनका सुंदर और मजबूत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। आज सुरषोत्तम का परिवार बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से काफी हद तक सुरक्षित है। सुरषोत्तम के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान बनाने की योजना नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव साबित हुई है।
छाल ग्राम पंचायत में आवास निर्माण को मिली गति
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बनी है। पीएम आवास के तहत ग्राम पंचायत छाल में कुल 113 आवास स्वीकृत किए गए। इनमें से 94 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 19 आवास निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में 46 आवास स्वीकृत हैं। आवास निर्माण को गति देने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक द्वारा हितग्राहियों को लगातार प्रेरित किया गया तथा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

You Might Also Like

कांग्रेस की पूर्व पार्षद भागीरथी बेन का निधन

एएसपी अनिल कुमार सोनी ने सम्हाली रायगढ़ की कमान

72 की उम्र में भी पर्यावरण बचाने का संकल्प !

चोरी के टुल्लु पंप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक
Next Article मोबाइल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन से लेकर कार्ड अपडेशन एवं ई-केवाईसी की मिल रही सुविधा

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?