NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘वूमेन फॉर ट्री’ पहल से घरघोड़ा में हरियाली के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘वूमेन फॉर ट्री’ पहल से घरघोड़ा में हरियाली के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा
रायगढ़

‘वूमेन फॉर ट्री’ पहल से घरघोड़ा में हरियाली के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:02 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

घरघोड़ा। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अमृत 2.0 के अंतर्गत अमृत मित्र पहल से जुड़ी ‘वूमेन फॉर ट्री’ योजना के तहत नगर पंचायत घरघोड़ा में पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं की सहभागिता और आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई है। योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के कवर समाज मुक्तिधाम में 300 फलदार पौधों का रोपण किया गया है। इस अभियान को नगर पंचायत घरघोड़ा के माध्यम से भावी स्व-सहायता समूह, झाप पारा घरघोड़ा द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। फलदार पौधों के रोपण से आने वाले समय में क्षेत्र में हरियाली बढऩे के साथ फल उत्पादन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पौधरोपण के साथ आजीविका का भी प्रयास

‘वूमेन फॉर ट्री’ पहल की खास बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण को महिलाओं की आजीविका से भी जोड़ा गया है। भावी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साग-सब्जियों की खेती भी की गई है, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर आय का अतिरिक्त साधन उपलब्ध हो सके। इस तरह पौधरोपण के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश

अभियान के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश भी दिया गया। महिलाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। पौधों को केवल लगाने तक सीमित न रखते हुए उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत घरघोड़ा और भावी स्व-सहायता समूह, झाप पारा की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं की भागीदारी और आजीविका तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। अभियान का उद्देश्य हरित, स्वच्छ एवं सुंदर घरघोड़ा के निर्माण के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करना है।

You Might Also Like

जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवनिर्मित स्कूल भवन रेगांव का लोकार्पण

कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा,वो किया- प्रकाश नायक

शहर के मंदिरों में भाजपाईयों ने की साफ-सफाई

अवैध रेत परिवहन कर रही पांच ट्रेक्टर जब्त

जिले में पांव पसारने लगा डेंगू, हर दिन चार-पांच लोग हो रहे संक्रमित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवान्जली क्लब का नि:शुल्क दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
Next Article ‘साइबर जागृति अभियान’ का असर : ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?