NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवान्जली क्लब का नि:शुल्क दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवान्जली क्लब का नि:शुल्क दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
रायगढ़

सेवान्जली क्लब का नि:शुल्क दंत परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

जूनियर क्लब की रही सहभागिता

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सेवान्जली द्वारा सेवा सप्ताह के सातवें दिन फाउंडर अध्यक्ष लीनेस सुमिता जी पांडेय के मार्गदर्शन में प्रज्ञान भवन में नि:शुल्क दंत परीक्षण के साथ सामान्य स्वास्थ्य और रक्तचाप जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच-सलाह के साथ पेस्ट और ब्रश का भी किया वितरण

शिविर में लगभग 50 लोगों के दाँतों की जाँच कर उन्हें उनकी विभिन्न दंत समस्याओं के अनुसार उचित सलाह दी गई। साथ ही सभी को नि:शुल्क टूथब्रश एवं दंत समस्याओं के अनुरूप टूथपेस्ट का वितरण किया गया तथा सभी को स्वल्पाहार भी कराया गया। शिविर में उपस्थित सभी लोगों का रक्तचाप परीक्षण कर उन्हें भी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दिया गया।
चिकित्सा शिविर के इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. कनु पांडेय एवं उनके सहयोगियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष लीनेस प्रतिभा सिंह ने अपना अमूल्य समय एवं सेवाएँ प्रदान करने के लिए डॉक्टर एवं उनकी पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया। डॉक्टर कनु ने सेवांजली के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में क्लब के इस प्रकार के आयोजन में अपने सहयोग की बात कही।

जूनियर क्लब के साथ इनकी सेवाएं प्राप्त हुई

शिविर के सफल आयोजन में जूनियर क्लब सेवान्जली की अध्यक्ष दीक्षा शुक्ला एवं सचिव प्राची का पूर्ण सहयोग रहा। इस सेवा कार्य में लीनेस बबली कुलवेदी, लीनेस राजश्री शुक्ला, लीनेस निशात अली, लीनेस ममता चौहान, लीनेस सरोजिनी कुर्रे, लीनेस सुनीता यादव एवं लीनेस सुधा मिश्रा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

इस प्रकार संपन्न हुई सेवा गतिविधियां

सेवा सप्ताह के प्रथम दिन अम्बेडकर नगर की बस्ती में जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। दूसरे दिन चेयरपर्सन लीनेस बबली कुलवेदी द्वारा रायगढ़ स्टेडियम में योग पर आधारित गतिविधि आयोजित की गई। तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। चौथे दिन रायगढ़ स्टेडियम एवं सचिव निवास में पौधरोपण किया गया। पांचवें दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। छठवें दिन महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला को सहयोग राशि प्रदान की गई। वहीं चेयरपर्सन लीनेस निशात अली जी ने अपने विषय सम्मान के अंतर्गत मधुबनपारा में रहने वाले एक दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकतानुसार उपयोगी सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग एवं सेवा भावना से इस प्रकार सेवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You Might Also Like

खरसिया-राबर्टसन रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

सक्ती के पेटी कांट्रैक्टर ने की 47 लाख की धोखाधड़ी

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर, महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत

घड़ी चौक से सत्तीगुढ़ी चौक तक सडक़ से अतिक्रमण हटाने की हुई खानापूर्ति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुजाता दाश की कविता लंदन की पत्रिका ‘पुरवाई’ में प्रकाशित हुई ‘हिंदी मेरे भीतर का पहला घर’
Next Article ‘वूमेन फॉर ट्री’ पहल से घरघोड़ा में हरियाली के साथ महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा

खबरें और भी है....

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

Popular Posts

शहरवासियों के सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी-सीएम साय
फिर भारी वाहन से गई एक युवक की जान
साढ़े चार टन अवैध कबाड़ से भरी टाटा माजदा पकड़ाई, 15.50 लाख की संपत्ति जब्त
खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला 81 लाख
हितग्राहियों का 2 महीने का राशन अटका

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?