रायगढ़। जिले में अवैध रूप से रेत कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मांड नदी पर रानीगुड़ा, लेबड़ा, उसरौट सहित अन्य घाट हैं जहां से रेत माफिया धड़ल्ले से रेत निकाल कर सप्लाई कर रहे हैं।
खनीज विभाग द्वारा यदा कदा छोटी मोटी कार्रवाई कर अपने कर्तव्यों की पूर्ति कर ली जाती है और बड़े मगरमच्छ पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। रविवार को भी खनीज विभाग की टीम ने रानीगुड़ा और डूमरपाली घाट से पांच ट्रेक्टर पकड़ कर रस्म अदायगी पूरी की है। रानीगुड़ा और लेबड़ा में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर से रेत ढूलाई कर डम्प की जा रही जिसे 10 चक्का वाहनों से सप्लाई किया जाता है। 10 चक्का वाहन मालीक बड़े रेत माफिया हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है जिससे इन रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
अवैध रेत परिवहन कर रही पांच ट्रेक्टर जब्त
10 चक्का वाहनों सेे चल रहा रेत का अवैध कारोबार



