NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गरीब रथ में सफर के दौरान यात्री का हैंडबैग चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गरीब रथ में सफर के दौरान यात्री का हैंडबैग चोरी
रायगढ़

गरीब रथ में सफर के दौरान यात्री का हैंडबैग चोरी

मोबाइल-नकदी समेत 20 हजार पार

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। गरीब रथ एक्सप्रेस में परिवार के साथ सफर कर रहे रायगढ़ निवासी एक यात्री का हैंडबैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ईयरबड और नकदी समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान रखा था। पीडि़त ने रायगढ़ जीआरपी थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के धांगरडीपा वार्ड नंबर-2 निवासी मनीष बाजपेई (48 वर्ष) बीते 31 अगस्त को ट्रेन नंबर 12535 गरीब रथ एक्सप्रेस से कानपुर से उसलापुर की यात्रा कर रहे थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी जी-12 कोच में सीट नंबर 7, 8 और 3 पर सफर कर रहे थे। पीडि़त के अनुसार, उनकी पत्नी सीट नंबर 7 पर खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे सो गई थीं। इस दौरान उनका हैंडबैग सिर के नीचे रखा हुआ था। 1 सितंबर की रात करीब 2 बजे शहडोल रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद नींद खुलने पर सिर के नीचे रखा हैंडबैग गायब मिला। बैग की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखा रियलमी 11 प्रो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, जियो सिम, करीब 2 हजार रुपये नकद और रियलमी कंपनी के ईयरबड सहित अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल 139 रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई। अनूपपुर में आरपीएफ स्टाफ ने मामले में कार्रवाई की। साथ ही पीडि़त को संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया, जिसके बाद उन्होंने रायगढ़ पहुंचकर जीआरपी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उक्त मामले में रायगढ़ जीआरपी ने अपराध दर्ज कर संबंधित जीआरपी को डायरी भेजा है। साथ ही पुलिस का कहना है कि संबंधित रेलवे स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।

You Might Also Like

जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़-पौधे- सुनील रामदास

बालिका से छेडछाड़, आरोपी को 3 साल की कड़ी कैद

राबो मार्ग में दिखा 33 हाथियों का झुंड, काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिये

फारेस्ट गार्ड ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

पिकअप में 60 कट्टा अवैध धान जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता
Next Article आयुष्मान भारत योजना के तहत मिला नि:शुल्क नया जीवन, नाक के रास्ते एंडोस्कोपी से निकाला गया जटिल ब्रेन ट्यूमर

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?