NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पिकअप में 60 कट्टा अवैध धान जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पिकअप में 60 कट्टा अवैध धान जब्त
रायगढ़

पिकअप में 60 कट्टा अवैध धान जब्त

अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था, कोयलंगा-भुईंयापाली रास्ते पर पकड़ा गया

lochan Gupta
Last updated: December 18, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 18, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच कोयलंगा-भुईंयापाली मार्ग पर एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा धान पकड़ा गया है। जांच के दौरान वाहन में लोड 60 कट्टा धान अवैध पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन की गठित संयुक्त जांच टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में धान लोड कर उसे जामगांव उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कोयलंगा–भुईंयापाली मार्ग पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। जांच में वाहन से करीब 60 कट्टा, यानी लगभग 24 क्विंटल धान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम किशोर प्रधान बताया और कहा कि धान किसान कमलेश साहू का है, जिसे जामगांव उपार्जन केंद्र ले जाया जा रहा था। इसके बाद जांच टीम ने जामगांव धान उपार्जन केंद्र में संबंधित किसान के नाम से जारी ऑनलाइन टोकन की जांच की। जांच में सामने आया कि निर्धारित तिथि के लिए किसान के नाम कोई वैध टोकन जारी नहीं था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि धान का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। इसके आधार पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर धान को जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
लगातार निगरानी में जुटी प्रशासनिक टीम
इस संबंध में एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान वाहन में 24 क्विंटल धान पाया गया, जो बिना वैध टोकन के परिवहन किया जा रहा था। अवैध परिवहन प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में गठित जांच टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं और धान के अवैध भंडारण, परिवहन और कोचियों-बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

15 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी मामा बनारसी जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा रायगढ़ में

फटाखों से भरी माल वाहक आटो पकड़ाया

जनजातीय गौरव दिवस पर आज होगा भव्य आयोजन

निर्माण एजेंसियों को कलेक्टर की दो-टूक, लापरवाही बरतने ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्टेड

खौफनाक मंजर… एक ही गांव से एक साथ निकली 8 अर्थी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?