NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़-पौधे- सुनील रामदास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़-पौधे- सुनील रामदास
रायगढ़

जीव जगत के अस्तित्व हैं पेड़-पौधे- सुनील रामदास

शासकीय उच्च् माध्यमिक शाला कोड़ातराई में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2023 11:58 pm
By lochan Gupta August 27, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। कोड़ातराई के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला के खेल मैदान में 26 अगस्त को रामदास द्रौपदी फाउंडेश द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण से पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसको भाजपा कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा द्वारा पृथ्वी पर एक ऐसी व्यवस्था बनाई गयी है, जिसमें जीव जगत और वायुमण्डल को मिलाकर हमारा पर्यावरण बनता है। अर्थात् हमारे पर्यावरण के वायु में मिश्रित गैसों की उपस्थिति हो या जीव जगत की पूरी शृंखला सबको मिलाकर पर्यावरण का निर्माण होता है। इस पर्यावरण में सबसे महत्त्वपूर्ण अवयव पेड़-पौधे हैं।

यही पेड़-पौधे मानवों के पारिस्थितिक तंत्र में उपस्थित सभी जीवों के लिए भोजन और ऑक्सीजन देते हैं। जिससे कि हमारी और अन्य सभी जीवों की हर प्रकार के आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। इसलिए हम जिस पर्यावरण में रहते हैं, उस पर्यावरण में पेड़-पौधे उपस्थित जीव जगत के अस्तित्व हैं। यही कारण है कि हमने पर्यावरण के महत्त्वपूर्ण अवयव पेड़-पौधों से पृथ्वी को आच्छादित करने का अभियान चलाया है, जिससे कि आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित भविष्य मिल सके। उसके बाद उन्होंने बच्चों को पौधे रोपित करने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने के लिए शपथ दिलाई। उसके पश्चात् उपस्थित जनप्रतिधियों और मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने विद्यालय के मैदान के चारों किनारों पर पौधे रोपित किए। इस अवसर पर गांव के सरपंच पद्मलता चौहान, उप सरपंच सरस्वती साव व भाजपा मण्डल कोड़ातराई के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रोहित साव, पूर्व मंत्री ललित गुप्ता, संजय सिंह, मण्डल भाजपा के कोषाध्यक्ष साईं राज, पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री सानू ठाकुर, पूर्व मण्डल मंत्री बोधराम साव, मोरध्वज गुप्ता, तुलसी वर्मा, पूर्व बीडीसी सचिन साव, विनोद महंत, पुष्पेन्द्र पटेल, प्रमोद साव सहित विद्यालय के प्राचार्य मोहन गुप्ता व शिक्षक गण सर्वश्री खेमराम चौधरी, नेहरू चौधरी, बाबूलाल साहू, जगदीश पटेल, राजेन्द्र मंहत, रामकुमार पटेल, प्रदीप पटेल, सुनील साहू एवं शिक्षिका गण श्रीमती उमा साहू, श्वेता डोबले, सावी एक्का, उषा यादव, कुसुम पटेल, कल्पना साहू सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

9 नग रेलवे ई टिकट बनाने वाला एक युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

7 ई-रेल टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

एनटीपीसी लारा ने सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने किया हेलमेट वितरण

तालाब में मिली ग्रामीण की लाश

निजी जमीन पर बने चर्च को जेसीबी से तोड़वाया

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हत्या का संदेह जताते एएसपी से मिले मृतक के परिजन
Next Article प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों ने दिया समावेशी के तहत प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?