NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशीली सिरप-टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > नशीली सिरप-टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया
जांजगीर चांपा

नशीली सिरप-टेबलेट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया

64,950 रुपए कीमत की 150 नग कोडीन सिरप और 13,800 नशीली टेबलेट बरामद

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
4 Min Read

जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर थाना एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली सिरप एवं टेबलेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 64,950 रुपए बताई गई है। कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़ंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप एवं टेबलेट लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस एवं सायबर थाना की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी कर पुलिस टीम ने श्याम होटल के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद संदिग्धों में हलचल मच गई। टीम ने मौके पर संदिग्धों को पकडक़र उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप तथा 13,800 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई। पुलिस ने बरामद दवाओं को जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 64,950 रुपए आंकी गई है। पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी नशीली दवाओं को अवैध रूप से खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं आरोपियों तक कहां से पहुंचीं और इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चांपा क्षेत्र में नशीली दवाओं की आपूर्ति का नेटवर्क कितना व्यापक है।

नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ताजा कार्रवाई को इसी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि उनके आसपास यदि नशीली दवाओं की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ाया

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज दास महंत, निवासी यादव मोहल्ला, चांपा एवं अमित गोपाल उर्फ रेशू, निवासी कोरवापारा, चांपा के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। नाबालिग से संबंधित कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

You Might Also Like

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस

‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर

सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने निजी वाहनों को बनाया कमाई का जरिया

वामपंथी सोच की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही समूची कांग्रेस : शर्मा

दोनों आंख से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साइकिल से वार्डों की गलियों तक पहुंच रहे महापौर
Next Article नवरात्रि में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?