जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशी सतनामी विरोधी हैं, जिन्होंने कभी भी सतनामी समाज की भलाई के बारे में नहीं सोचा। जबकि, भारतीय जनता पार्टी ही सतनामी समाज का भला कर सकती है।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पूरे प्रदेश की एकमात्र अनुसूचित जाति सीट है और इस सीट से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनावें और कमलेश जांगड़े को दिल्ली भेजें। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन की शुरुआत अपने मशहूर गीत मोर छइहां भुंइया से की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि उनकी संस्कृति विदेशी है, जिसकी कमान विदेशी हाथों में है। उनका इंडी एलायंस का नाम भी अंग्रेजी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत पार्टी है, जिसकी अपनी अलग विचाराधारा है, जो राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करती है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पिछली बार की तरह हम पूरी लोकसभा के साथ-साथ जांजगीर-चांपा विधानसभा सीट सबसे अधिक मतों से जीताकर देंगे। उन्होंने भाजपा की स्थापना की 44 वर्ष की अविरल यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे ये राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर यहां तक पहुंची है। मुम्बई के समता नगर में आज ही के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के पहले अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी बाजपेयी को चुना गया था और कैसे हम आज दो से चार सौ पार के लक्ष्य के नारों को पूरा करते हुए पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कहा कि मुझ जैसी सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट देकर संदेश दिया है कि कैसे एक सामान्य घर की गरीब महिला भी दिल्ली में अपने गांव, अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर सकती है। अब सभी के आशीर्वाद से मुझे आप सरपंच से सासंद कैसे बनाएंगे, ये आप सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से ही संभव है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिवर्ष के महत्वपूर्ण छह कार्यक्रमों में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम है। आज हमने अपनी पार्टी की स्थापना के 45वें वर्ष में प्रवेश किया है और आज के स्थापना के इस शुभ दिन पर कार्यकर्ता सम्मेलन होना गर्व की बात है। शून्य से शिखर तक की इस यात्रा में नानाजी देशमुख, सुन्दर भंडारी, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण अडवानी, मुरली मनोहर जोशी जैसे राष्ट्रभक्त की ही देन है कि ये देश अपने आजादी के अमृत काल के साथ मेरी पार्टी अपने अमृत काल के वर्ष को आगामी समय में बड़े उत्सव के रूप पूरे देश मे मनाएगी। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में गुहाराम अजगले, कमला पाटले, ज्योति पटेल, लीलाधर सुल्तानिया, पुरुषोत्तम शर्मा, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, विवेका गोपाल, अमर सुल्तानिया, रवि पांडे, मोहन यादव, ग्यारसी मोदी, बद्री केशरवानी, कमल देवांगन, अरूण झाझडिया, आशुतोष गोस्वामी, भुवनेश्वर साहू, गणेश श्रीवास, जगदीश कश्यप, अमित यादव, अजित गढ़वाल, महावीर सोनी, राजेंद्र तिवारी, निरंजन कोसले, समर्थ सिंह, ममता सिंह, नंदनी रजवाडे, भुरीबाई सूर्यवंशी, प्रेमलता कौशिक, मालती रात्रे, संतोषी दुबे, पूजा राठौर, अनुराधा शुक्ला, उर्मिला निर्मलकर, उमा सोनी, संगीता पांडेय, नवीन राठौर, राजशेखर सिंह, मंगतुराम शर्मा, पंकज अग्रवाल, शिव चमन सिंह, मणिकांत अग्रवाल, हितेश यादव, वेदराम रात्रे, मुकेश जायसवाल, नरेंद्र कौशिक, सुधीर झाझडिया, विवेक सिंह, शेखर चंदेल, अनिल शर्मा, प्रदीप सोनी, सतीश शर्मा, संतोष सोनी, संतोष जब्बल, संत सोनत, सलीम मेमन, अनुराग तिवारी, राहुल सेन, चंद्रकांत रात्रे, पलाश चंदेल, रितेश अग्रवाल, दिनेश राठौर, शैल राठौर, गोलू दुबे, सोनू यादव, योगेश चौरसिया, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, मयंक परमहंस, सुनील तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘अबकी बार 400 पार’ गगन भेदी नारों से गूंजा जांजगीर
भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
