रायगढ़. रायगढ़ रोड स्थित सी.पी.एम. स्कूल के पास एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को चावल से लदी माजदा वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई तो एक मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला के बागबहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ाघाट से 35 लोग महिला-पुरुष व बच्चे सोमवार को पिकअप में सवार होकर चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी के दर्शन करने के लिए आए हुए थे, जहांं पूजा-पाठ करने के बाद दोपहर करीब एक बजे शिवरीनारायण दर्शन करने के लिए फिर से पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान सारंगढ़ के पास ग्राम कुशलनगर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से एक चावल लोड माजदा वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए आया और पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर गिर गए, जिससे मौके पर ही उमेश पटेल और भुवनेश्वरी दीवान की मौत हो गई। साथ ही छह लोग गंभीर रूप से घायल थे, बाकी दर्जनभर ग्रामीणों को हल्की चोट आई थी। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर चिख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग वहां पहुंचे और स्थानीय पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने छह लोगों को गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर कर दिया, वहीं जिन ग्रामीणों को हल्की चोट लगी थी उन्हें वहीं पर उपचार कर देर शाम छुट्टी दे दी गई।
इनको भेजा रायगढ़
उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल रुपलाल पटेल, सरिता पटेल, अंजनी दीवान, और चेतन ठाकुर को देर शाम रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को रायपुर रेफर कर दिया, वहीं वीणा पटेल पिता रुपलाल पटेल (16 वर्ष) और हेमलाल दीवान को मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था, जहां मंगलवार को सुबह वीणा पटेल की भी मौत हो गई। वहीं हेमलाल दीवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया है।



