NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारतमाला सडक़ में भू-अर्जन और मुआवजे को लेकर असमंजस!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > भारतमाला सडक़ में भू-अर्जन और मुआवजे को लेकर असमंजस!
धरमजयगढ़

भारतमाला सडक़ में भू-अर्जन और मुआवजे को लेकर असमंजस!

प्रभावितों ने पारदर्शिता की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2026 12:09 am
By lochan Gupta September 2, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ ़(ऋषभ तिवारी)। एनएच-130ए के तहत प्रस्तावित भारतमाला सडक़ निर्माण को लेकर धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 तेन्दुमार के निवासियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने भू-अर्जन, मुआवजा और प्रभावित परिवारों के अधिकारों को लेकर प्रशासन से स्पष्ट जानकारी की मांग की है।
इसी सिलसिले में वार्डवासियों ने बैठक कर अपनी चिंताओं पर चर्चा की और मंगलवार को धरमजयगढ़ एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि सडक़ निर्माण से प्रभावित होने वाली भूमि, मकान एवं अन्य संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा प्रस्तावित सडक़ की वास्तविक सीमा और मार्गरेखा की स्पष्ट जानकारी दी जाए।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी, प्रभावित भूमि एवं संपत्तियों के मुआवजे के निर्धारण और भुगतान की प्रक्रिया स्पष्ट करने, तथा प्रभावित परिवारों को भू-अर्जन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग रखी है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग यह भी है कि भू-अर्जन और मुआवजे से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए बिना प्रभावित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। इसके अलावा वार्डवासियों और प्रभावित परिवारों के साथ प्रशासन की बैठक आयोजित कर पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।
वार्डवासियों का कहना है कि वे सडक़ निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन विकास कार्य के दौरान प्रभावित परिवारों के अधिकारों और हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। पहले पूरी जानकारी और प्रक्रिया स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए। मामले को एसडीएम ने संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों को जल्द आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन या मुआवजे से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर प्रभावित लोग उनसे मिलकर चर्चा कर सकते हैं।

You Might Also Like

लाख एवं मिलेट उत्पादन से उन्नत हुआ भलमुड़ी गांव का करम सिंह

आदिवासी युवक से मारपीट का वीडियो वायरल

पीएम श्री सेजेस के इको क्लब द्वारा जन जागरूकता रैली आयोजित

सीमेंट सीट से भरा ट्रक पलटा

क्रिन्धा में स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित, स्वास्थ सेवाओं की दी गई जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article
Next Article पिकअप-माजदा टक्कर, तीन की मौत, चार गंभीर

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?