रायगढ़। पटाखा जलाने के दौरान एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के बिरसिंहा निवासी सूरज भगत पिता महेश राम भगत (15 वर्ष) विगत शनिवार शाम को घर के बाहर अकेला ही पटाखा जला रहा था, इस दौरान एक पटाखे को जलाया और वहां से भागने का प्रयास कर ही रहा था, कि पटाखा फुट गया और उसका आग उसके चेहरे पर आ गया, जिससे उसका दोनों आंख और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उसे तत्काल लैलूंगा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे तत्काल रायगढ़ रेफर कर दिया। ऐसे में परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बताया जा रहा है कि बारुद आंख में लगने के कारण उसके चेहरे में सूजन हो गया, साथ ही अभी उसके आंख से दिखाई भी नहीं दे रहा है। इसके साथ ही रविवार रात से करीब दो-तीन और बच्चे भी पटाखा से घायल हुए हैं, लेकिन उनके सिर्फ हाथ ही झुलसने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
पटाखा जलाने के दौरान झुलसा किशोर
