NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्कूल बसों की पुलिस ने की जांच, आरसी बीमा-फिटनेस से लेकर ड्राइवर का लाइसेंस देखा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्कूल बसों की पुलिस ने की जांच, आरसी बीमा-फिटनेस से लेकर ड्राइवर का लाइसेंस देखा
रायगढ़

स्कूल बसों की पुलिस ने की जांच, आरसी बीमा-फिटनेस से लेकर ड्राइवर का लाइसेंस देखा

शराब पीकर चलाया वाहन तो होगी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर थाना-चौकी क्षेत्र में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर बस और अन्य स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन के दस्तावेज, फिटनेस और चालकों की जानकारी देखी गई। पुलिस ने लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जानकारी ली। टीम ने वाहनों की आरसी बुक, बीमा, फिटनेस सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जांचे। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र सत्यापन की स्थिति भी देखी गई। पुलिस ने स्कूल वाहनों की निर्धारित क्षमता और उसमें बैठाए जा रहे बच्चों की संख्या की भी जांच की। स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी हालत में वाहन में न बैठाया जाए। वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा को प्राथमिकता देने कहा गया। पुलिस टीम ने चालकों को बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय गति पर विशेष नियंत्रण रखने की हिदायत दी। तेज रफ्तार, लापरवाही से ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने कहा गया।

शराब पीकर स्कूल वाहन चलाया तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने चालकों को विशेष रूप से चेतावनी दी कि शराब या किसी अन्य नशे की हालत में स्कूल वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर चालक के साथ नियमानुसार जिम्मेदार अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन की भी जिम्मेदारी

पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों के परिवहन में लगाए गए हर वाहन के दस्तावेज और फिटनेस की नियमित जांच कराई जाए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल चालक की जिम्मेदारी नहीं है। स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक को भी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

You Might Also Like

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खरसिया क्षेत्र में दो दर्जन गजराज कर रहे विचरण

सडक़ सुरक्षा के प्रति महापल्ली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रात की रोशनी बन रही खतरे की घंटी, हाई बीम से बढ़ रही दुर्घटनाएं

भारतवासियों के दिलों को जोड़ता वंदे भारत ट्रेन- सुनील रामदास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 20 पान ठेलों पर 1,830 रुपये का जुर्माना, रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र में हुई कार्रवाई
Next Article मटासी में फिर हुआ सडक़ हादसा… ट्रक से टकराकर बेकाबू कार घर में जा घुसी, बाल-बाल बची चालक की जान

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?