रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील रामदास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल नए आयामों को स्पर्श कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो नौ वंदे भारत ट्रेन शुरू किए गए हैं, वह वास्तव में भारत और दिलों को जोडऩे का काम करेगा और यह क्रांतिकारी पहल है। वंदे भारत एक्सप्रेस देशभर के लोगों को विश्वस्तरीय रेल यात्रा की अहसास दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुनील रामदास ने वंदे भारत ट्रेनों को राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विकासशील सोच का स्वागत किया है। वंदे भारत उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो समय बचाना चाहते हैं और एक ही दिन में यात्रा करना चाहते हैं। हमारा देश परिवहन के सभी क्षेत्रों में हवाई, सडक़, जल में बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रेनें देश भर में चारों दिशाओं में कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगी। इससे देश में सामाजिक और आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी। सुनील रामदास ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व करना, एक नई उम्मीद और नई ऊर्जा से भरा हुआ है। उनका दृष्टिकोण देश को विकास की नई राह दिखा रहा है। नई वंदे भारत ट्रेन यात्रीगण के लिए एक नई विकेन्द्रीकृत सुविधा हैं, जिससे लोगों को शहरों और क्षेत्रों तक पहुँचने में आसानी होगी। सुनील रामदास ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार, और आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुनील रामदास ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेतृत्व को भारत को विश्व का आर्थिक महाशक्ति बनने में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही देश का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा मैं नई पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का बारंबार धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने देश में यातायात सुविधा और कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान की है। आने वाले दिनों में और भी ऐसी कई ऐसी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी जो देश के विकास में योगदान करेंगी। हम अपने प्रधानमंत्री जी को देश के प्रति उनकी अथक प्रतिबद्धता, उनकी उदारता और उनकी नेतृत्व शैली के लिए धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं। हम विश्वास करते हैं कि भारतीय रेलवे और देश का विकास उनके मार्गदर्शन में निरंतर होता रहेगा, उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री द्वारा जिन नई नौ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, वे हैं: उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा-चेन्नई (रेनिगुंटा के रास्ते) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस एवं जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस। वर्तमान में, 25 वंदे भारत ट्रेन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों की सेवा में है। नए वंदे भारत ट्रेन के कारण वो दिन दूर नहीं, जब वंदे भारत देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। सुनील रामदास ने सभी भारतवासियों से आग्रह किया कि वह इस नई सुविधा का पूरा उपयोग करें और देश के विकास में योगदान दें।
भारतवासियों के दिलों को जोड़ता वंदे भारत ट्रेन- सुनील रामदास
By
lochan Gupta