NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजस्व उप निरीक्षक शिवकुमारी तिवारी सेवानिवृत्त, नगर निगम में हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राजस्व उप निरीक्षक शिवकुमारी तिवारी सेवानिवृत्त, नगर निगम में हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह
रायगढ़

राजस्व उप निरीक्षक शिवकुमारी तिवारी सेवानिवृत्त, नगर निगम में हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम के राजस्व विभाग में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक श्रीमती शिवकुमारी तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर आज नगर निगम सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। श्रीमती शिवकुमारी तिवारी ने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। नगर निगम की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखी एवं आनंदमय भविष्य की कामना की।उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव ने कहा कि श्रीमती तिवारी ने अपने सेवाकाल में पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उनके अनुभव और सहयोग से नगर निगम को हमेशा लाभ मिला। उन्होंने उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, शांति एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।श्रीमती शिवकुमारी तिवारी ने कहा कि नगर निगम में लंबे सेवाकाल के दौरान उन्हें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहकर्मियों का हमेशा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि नगर निगम परिवार से मिले स्नेह और सहयोग को वह हमेशा याद रखेंगी।इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों एवं निगम कर्मचारियों ने भी श्रीमती तिवारी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और सहयोगी स्वभाव की सराहना की। सभी ने उनके सेवानिवृत्त जीवन में सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, यादराम साहू, पार्षद नरेश, अजय कुमार वर्मा, लेखाधिकारी, अनिल बाजपेई, सहायक ग्रेड-01 सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रथम वार्षिकोत्सव एवं त्रिदिवसीय विश्व शांति श्री शक्ति महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

पोस्ट ऑफिस के द्वारा क्लेम राशि 10 लाख रुपये का किया गया भुगतान

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, मैदानी अमले को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

नटवर स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के भाल में तिलक लगायेेंगे ओपी

युवा सपने देखें, तभी मिलेगी हौसलों की उड़ान- आनंद कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी
Next Article जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?