NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी
रायगढ़

अब जांच के लिए न निजी लैब की दौड़, न जेब पर बोझ-अटल आरोग्य लैब बनी संजीवनी

134 प्रकार की जांच निशुल्क, डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ा भरोसा, अमन नायक बोले-अब अस्पताल में ही जल्दी और नि:शुल्क मिल रही सुविधा

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कभी जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करना, भारी खर्च उठाना और रिपोर्ट के लिए इंतजार करना आम मरीजों की मजबूरी थी। अब सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अटल आरोग्य लैब की सुविधा इस स्थिति को बदल रही है। लगभग 134 प्रकार की विभिन्न चिकित्सा जांचों की नि:शुल्क सुविधा और डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध होने से मरीजों को समय और धन दोनों की बचत हो रही है। रायगढ़ निवासी अमन नायक इसका प्रत्यक्ष अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि बुखार की शिकायत के बाद वे जिला अस्पताल में रक्त जांच कराने पहुंचे। यहां अटल आरोग्य लैब के माध्यम से उन्हें आवश्यक जांच की सुविधा मिली। उन्होंने बताया कि लैब में विभिन्न प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं और रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से प्राप्त करने की सुविधा भी दी जा रही है। अमन नायक के लिए यह अनुभव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि पहले जांच कराने के दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उस समय जांच के लिए इधर-उधर जाना पड़ा और रिपोर्ट मिलने में भी काफी समय लगा। वहीं अब अटल आरोग्य लैब के माध्यम से जांच प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो गई है।

नि:शुल्क जांच से निजी पैथोलॉजी का खर्च हुआ कम

अमन नायक बताते हैं कि पहले निजी संस्थानों में रक्त जांच कराने पर उन्हें काफी राशि खर्च करनी पड़ती थी। अटल आरोग्य लैब में नि:शुल्क जांच की सुविधा मिलने से अब यह आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने लैब के स्टाफ और चिकित्सकों के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में ही जांच और उपचार से संबंधित आवश्यक सुविधा मिल रही है। इससे मरीजों को निजी क्षेत्र में जाने की जरूरत कम हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अटल आरोग्य लैब की पहल को आम लोगों के लिए उपयोगी बताया।

समय पर जांच से उपचार में भी तेजी

अटल आरोग्य लैब का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए आवश्यक जांच अपने जिले और नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही मिल सके। जांच प्रक्रिया को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के साथ रिपोर्ट को डिजिटल माध्यम से मरीजों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता कम होती है। समय पर रिपोर्ट उपलब्ध होने से चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी सुविधा मिलती है।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची आधुनिक जांच सुविधा

अटल आरोग्य लैब की सुविधा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के विभिन्न सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक इसका विस्तार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय रायगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा, लोईंग, पुसौर, तमनार, खरसिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिंजकोट, किरोड़ीमल नगर, कोड़ातराई, मिड़मिड़ा, बंगुरसिया, छपोरा, डूमरपाली, जामगांव, नंदेली, नवरंगपुर, पुटकापुरी, संबलपुरी और सिसरिंगा में अटल आरोग्य लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच के लिए रायगढ़ शहर अथवा निजी पैथोलॉजी सेंटरों तक जाने की जरूरत कम हो रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नि:शुल्क जांच की यह सुविधा बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अटल आरोग्य लैब के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में जांच सुविधाओं का विस्तार न केवल मरीजों का खर्च कम कर रहा है, बल्कि समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

You Might Also Like

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में पहुंच रही खुशियों की सौगात, 17.43 करोड़ रुपए का वितरण शुरू

यातायात एवं सडक़ सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को विद्यालय में दे रहे जानकारी

किराना व्यवसायी के ठिकाने से 51 कट्टा अवैध धान जब्त

लोगों की शिकायतों का समय पर करें निराकरण-कमिश्नर क्षत्रिय

झारगुड़ा में वृक्ष रक्षा सूत्र कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन अभ्यारण्य की संकरी सडक़ में बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल- बाल बचे 4 यात्री
Next Article राजस्व उप निरीक्षक शिवकुमारी तिवारी सेवानिवृत्त, नगर निगम में हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?