NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, मैदानी अमले को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, मैदानी अमले को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण
रायगढ़

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, मैदानी अमले को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

ग्राम पंचायतों में कचरा पृथक्करण एवं संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने पर दिया गया विशेष जोर, ‘स्वच्छ ग्राम-सुरक्षित जलवायु’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:46 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सभाकक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमावली के प्रावधानों से अवगत कराते हुए उसके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए तैयार करना था।
कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रमुख प्रावधानों, ग्राम पंचायत स्तर पर अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, घरों एवं संस्थानों से निकलने वाले कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, प्लास्टिक एवं घरेलू अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा स्वच्छता संबंधी अधोसंरचना के प्रभावी संचालन एवं रखरखाव पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से जुड़े व्यवहार परिवर्तन, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा अपशिष्ट प्रबंधन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना तथा अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कचरा पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं सुरक्षित निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सूखा एवं गीला कचरा पृथक करने की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए तथा ग्रामीणों को इसके लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट के पृथक संग्रहण एवं उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी अधोसंरचनाओं का नियमित संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करना स्थानीय निकायों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर निगरानी और सामुदायिक सहयोग आवश्यक है।
कार्यशाला में ‘स्वच्छ ग्राम-सुरक्षित जलवायु’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ग्रामीण समुदाय, महिला स्व-सहायता समूहों, विद्यालयों, युवाओं तथा सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करें। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों एवं पंचायतों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए नियमित समीक्षा, निगरानी एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उप संचालक पंचायत, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी विकासखंड स्वच्छता अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, क्लस्टर समन्वयक, जनपद एवं जिला स्तर के संकाय सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला सलाहकार, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल ग्रामों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ में निर्वाचन तैयारियां देखने पहुंचे कलेक्टर व एसएसपी

बेकाबू ट्रैक्टर पेड़ से टकराई, चालक की मौत

सुबह से बादल के साथ हल्की बारिश के बाद शाम को दिखा धुप

मोबाईल दुकान का ताला तोडक़र लाखों की चोरी

फरार वारंटियों पर शिकंजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाधान और जनकल्याण का सशक्त मंच बन रहा सुशासन तिहार
Next Article ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?