रायगढ़. एक युवक ने विगत दिनों कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीकोट निवासी भगवान दास यादव पिता रामलाल यादव (26 वर्ष) विगत 26 अगस्त की शाम को शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे तबीयत बिगडऩे पर बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक दिन उपचार के बाद डाक्टरों द्वारा़ रेफर करने पर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा था, जहां 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सोमवार को चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।



