NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायगढ़

शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

वार्ड क्रमांक 34 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना शासन की प्राथमिकता है। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने बुधवार को रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 नवापारा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नवापारा में नाली निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था और बेहतर होगी तथा नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
ऑक्सीजोन के पीछे स्थित पुराने नाले के संधारण एवं निर्माण से शुरू होने वाला यह कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 14.48 लाख रुपये की लागत से मनोज के घर से मनबोध के घर तक पुराने नाले का संधारण एवं निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 47.79 लाख रुपये की लागत से मनोज के घर से एनएच स्थित पुल तक नाला निर्माण होगा। तीसरे चरण में वार्ड क्रमांक 33 में बाबूलाल के घर से चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज तक 16.90 लाख रुपये की लागत से नाला एवं पुलिया निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार तीनों चरणों में कुल 79.17 लाख रुपये की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को आवागमन में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री उमेश अग्रवाल, श्री सुरेश गोयल, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ वन मंडल में अधिकारी-कर्मचारियों के संरक्षण में हो रहा जंगल की कटाई?

लगातार हो रही बारिश से किसनों के खिले चेहरे

अदाणी पॉवर रायगढ़ की आजीविका विकास कार्यक्रमों से आत्मनिर्भर बनता वि.खंड पुसौर

11 महीने में सिंगल यूज और गंदगी फैलाने के विरुद्ध 95 हजार रुपए जुर्माना

‘‘लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
Next Article त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?