NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
जशपुरनगर

विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह

रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में भेजी गई महतारी वंदन योजना की किस्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। भाई-बहन के अटूट और निश्छल प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के पूर्व आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत गारीघाट में आयोजित विष्णु भैया संग बहनों का रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर बहनों और मुख्यमंत्री के बीच स्नेह, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री साय को राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आत्मीयता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार आप सभी खुशी से मनाएं, इसीलिए महतारी वंदन योजना की सितम्बर महीने की किश्त रक्षाबंधन के पहले ही 25 अगस्त को बालोद के मातृ शक्ति सम्मान समारोह से आपके खाते में भेज दी है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68 लाख बहनों के खातों में 631 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक 31 किश्तों में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये सीधे माताओं-बहनों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 1600 आवास बन रहे है। अब तक 11 लाख से ज्यादा आवास का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम सरईटोली की अहिल्या बाई, दुलारी बाई, जयंती बाई, ग्राम झारमुड़ा की सुमित्रा बाई, कमला और ग्राम सिकिरमा की समणी बाई को पट्टा वितरण किया गया। इससे हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के संबंध में अधिकार एवं दस्तावेजी सुरक्षा प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में क्षेत्र की महतारी, दीदियां एवं महिलाएं शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गारीघाट में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की माताओं-बहनों को उपहार स्वरूप समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन गांव की माताओं-बहनों के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी बैठकों, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों तथा विभिन्न आर्थिक कार्यों के संचालन के लिए स्थायी, सुविधाजनक और बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 18.10 लाख रुपए लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से मुंडाडीह ढेंगुरझरिया कोसम मुंडा तक आर.सी.सी.पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण और 20 लाख रुपए लागत के पगुराबहार में सामाजिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

विकासकार्यो के लिए सडक़, सामुदायिक भवन और महतारी सदन निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार विकासखंड के विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने सुबवासुपारा (मुंडाडीह) में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की। इसके साथ ही महकुल बस्ती (मुंडाडीह) सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, बूढ़ा पहाड़ के नीचे मेला मैदान शिव मंदिर में सांस्कृतिक भवन निर्माण, किनकेल प्राथमिक शाला मार्ग से बाघमाड़ा तक सडक़ निर्माण, सुबवासुपारा (गंझू बस्ती) में सीसी रोड निर्माण, भेजरीडाढ़ से कपाटद्वार मार्ग तक सडक़ निर्माण, ग्राम पंचायत अंकिरा में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा और बाबू साजबहार में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत पौधा रोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत महतारी सदन परिसर में अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और उनकी ममता की एक स्थायी स्मृति और पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश भी दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राखी की धागा, प्रकृति की रक्षा का वादा के साथ आम के पेड़ पर राखी का धागा बांधकर इस रक्षाबंधन में वृक्षों को राखी बांधकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का सार्थक संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दी पोषण टोकरी

महतारी सदन में स्टाल के अवलोकन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के शिविर में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को कैंसर और अन्य गंभीर कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका का व्यापक प्रसार करने और इसे किशोरी बालिकाओं को अवश्य तौर पर लगाने की अपील भी की। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक उपचार एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6 एवं 7 माह के तीन बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने बच्चों की माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने तथा उनकी उम्र के अनुसार संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने को कहा।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने भेजा जेल

पति ने पत्नी पर किया टांगी से वार, इलाज के दौरान मृत्यु

‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झारखंड से जशपुर ला रहे थे गुटखा, चालक गिरफ्तार

बिलासपुर संभाग कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने की चुनाव तैयारी की समीक्षा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा ‘महतारी सदन’ :मुख्यमंत्री साय
Next Article शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

खबरें और भी है....

हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
राजस्व अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण
त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए
शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?