NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव
रायपुर

प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान और प्रदेश की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव और खेल संचालक ने लीग का शुभारंभ किया। लीग को आईपीएल की तर्ज पर तैयार किया गया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय की तैयारी के बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं और हॉकी खिलाडिय़ों को ऐसा मंच देना है, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने बताया कि हॉकी इंडिया से हुई बातचीत के अनुसार लीग के मुकाबले 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कराने की तैयारी है। साव ने कहा कि देश में पहली बार किसी राज्य में सरकार के माध्यम से इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगी तो उन्हें आगे बढऩे के बड़े अवसर मिलेंगे। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। टीमों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ राज्य और जूनियर स्तर के खिलाडिय़ों को भी शामिल किया जाएगा। इससे अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी सीखने और अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। लीग के मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीमें फाइनल में पहुंचेंगी, जहां लीग के चैंपियन का फैसला होगा। लीग के लोगो और रंगों को लेकर भी खास संदेश दिया गया है। भगवा रंग को साहस, शक्ति और निडरता का प्रतीक बताया गया है। आयोजन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाडिय़ों को एक ऐसा मंच देना है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाएं देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकें।

You Might Also Like

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुँचे अबूझमाड़ के गारपा, जन चौपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें- राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु

एनएच-49 ब्लैक स्पॉट कांशीचुआ के पास चलाया गया अभियान

विश्वकर्मा जयंती पर ‘श्रमिक सम्मेलन’ का होगा आयोजन

राइस मिलर्स के गोदाम में छापा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जर्जर भवन और सीमित कमरे बने बच्चों की मजबूरी
Next Article बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

खबरें और भी है....

कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर नोटिस जारी
एमआईसी की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी, 9.55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति
रक्षाबंधन पर रायगढ़-दुर्ग के बीच कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रैली निकालकर शिक्षक संघ मोर्चा ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गोंगपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर नोटिस जारी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?