NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गोंगपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गोंगपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
रायगढ़

गोंगपा का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

छाल में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:35 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के छाल क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और स्थानीय ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। ग्रामीण खेदापाली साइलो चौक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कुछ दिन पहले अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। पार्टी ने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह से पार्टी के सदस्य और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हुई हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि ग्राम चंद्रशेखरपुर के डॉ. अंबेडकर चौक से घरघोड़ा चौक छाल तक की खराब सडक़ की जल्द मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा ग्रामीणों ने एसईसीएल छाल उपक्षेत्र से होने वाले कोयला परिवहन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि साइलो से कोयला ले जाते समय वाहनों को बिना तिरपाल ढके ही परिवहन किया जा रहा है। इससे कोयले का धूल उड़ता है और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि एसईसीएल प्रबंधन और कोयला परिवहन करने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।

प्रभावित परिवारों को मुआवजा और रोजगार की मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एसईसीएल छाल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित ग्राम चंद्रशेखरपुर के परिवारों को जल्द मुआवजा और रोजगार दिया जाए। खदान से प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर ठेका श्रमिक के रूप में काम दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि मुख्य सडक़ पर वाहन खड़े करके बिल्टी काटने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे स्कूल बसों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा एसईसीएल छाल उपक्षेत्र और सभी खदानों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों को कोल इंडिया के नियमों के अनुसार एचपीसी वेतन देने और 8 घंटे की ड्यूटी कराने की मांग की गई है।

You Might Also Like

अनुराग मित्तल की पहल से सुधारी गई जिंदल की लीक पाइपलाइन

शुभ मुहूर्त और दान एवं अक्षय पुण्य का महापर्व अक्षय तृतीया

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी

आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

आंधी-बारिश से दर्जनों बिजली खंभे व कई पेड़ हुए धराशायी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
Next Article रैली निकालकर शिक्षक संघ मोर्चा ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक
कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध पार्किंग पर लगातार करें कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट का होगा ऑडिट
ईद-ए-मिलाद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?