NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जर्जर भवन और सीमित कमरे बने बच्चों की मजबूरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > जर्जर भवन और सीमित कमरे बने बच्चों की मजबूरी
छत्तीसगढ़

जर्जर भवन और सीमित कमरे बने बच्चों की मजबूरी

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार, नौनिहालों की पढ़ाई पर संकट,जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर नौनिहाल,अतिरिक्त कक्ष की मांग ने पकड़ा जोर

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
4 Min Read

पखांजुर। कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत लखनपुर ग्राम पंचायत के पी.व्ही.-22 में स्थित शासकीय स्कूल भवन इन दिनों बदहाली का शिकार है। ष्ठहृ्य प्रोजेक्ट के तहत करीब 50 से 60 वर्ष पूर्व निर्मित इस स्कूल भवन की हालत समय के साथ लगातार जर्जर होती गई है। इसके बावजूद इसी भवन में आज भी नौनिहाल अपनी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन काफी पुराना हो चुका है और कई स्थानों पर इसकी स्थिति खराब है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान कक्षा के भीतर पानी आने से पढ़ाई प्रभावित होती है और बच्चों को बैठने में भी दिक्कत होती है। वहीं, जर्जर भवन के बीच बच्चों की कक्षाएं संचालित होने से कभी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।
स्कूल में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण पहली कक्षा से लेकर अन्य कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाने से शिक्षकों के सामने भी शिक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने की चुनौती बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के लिए अलग-अलग कक्ष होना आवश्यक है, ताकि शिक्षक प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों पर पर्याप्त ध्यान दे सकें। लेकिन वर्तमान में जगह की कमी के कारण बच्चों को एक ही कमरे में बैठकर पढऩा पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता और पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित होता है।

दशकों पुराने भवन पर अब अतिरिक्त कक्ष की जरूरत

ग्रामीणों के मुताबिक ष्ठहृ्य प्रोजेक्ट के तहत निर्मित इस स्कूल भवन को बने हुए कई दशक बीत चुके हैं। समय के साथ भवन की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की जरूरत बढ़ती गई, लेकिन स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या और कक्षाओं की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध नहीं हो सका।
वही गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल भवन की स्थिति में सुधार करना बेहद जरूरी है। केवल जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। भवन की तकनीकी स्थिति की जांच कराने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं नए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि पी.व्ही.-22 स्कूल भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। भवन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए तथा विद्यार्थियों की संख्या और कक्षाओं की आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द स्वीकृत किया जाए। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षा के लिए सुरक्षित और पर्याप्त भवन उपलब्ध कराना बच्चों के हित में बेहद जरूरी है। यदि समय रहते स्कूल भवन की मरम्मत और अतिरिक्त कक्ष की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले समय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की बात की,ताकि पी.व्ही.-22 के बच्चों को जर्जर भवन और सीमित कक्षों की समस्या से राहत मिल सके तथा उन्हें सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।

You Might Also Like

वेब चैनल के ‘सम्भाग प्रमुख’ सहित 2 गिरफ्तार

सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा

ई कुबेर सिस्टम से लगा विकास कार्यों में ब्रेक

दरभंगा की सभा में पीएम मोदी को दी गई गाली पर बवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बीज राखियों से सजेगा इस बार का रक्षाबंधन, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश
Next Article प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

खबरें और भी है....

नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
एफडी का झांसा देकर बैंक मैनेजर से 5 लाख की ठगी
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?