NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन, 279 बच्चों की हुई जांच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन, 279 बच्चों की हुई जांच
रायगढ़

दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन, 279 बच्चों की हुई जांच

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:39 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
1 Min Read

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आकलन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धरमजयगढ़ एवं कापू तहसील क्षेत्र के 40 संकुलों से 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कुल 279 दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर जांच एवं परीक्षण कराया।
शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.आर. सिदार के मार्गदर्शन में कार्यालय विकासखंड स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा, धरमजयगढ़ में किया गया। शिविर में जांच के उपरांत 153 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रमाणित किया गया।
बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भी मौजूद रही। टीम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, नेत्र सहायक डॉ. अर्जुन बेहरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डोलेश्वर पटेल तथा ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. चक्रधर पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शिविर में विशेष शिक्षकों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, बच्चों एवं उनके पालकों की भी उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की आवश्यकता का आकलन कर उन्हें आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं शासकीय सुविधाओं से जोडऩा रहा, ताकि पात्र बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

You Might Also Like

5 साल बाद विधायक हुए लखपति से करोड़पति

घरेलू विवाद में महिला पर डंडे व तवा से प्राणघातक हमला

कला-संगीत की परंपराओं को जीवंत बनाएं रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह-राज्यपाल

जिंदल कर्मचारी के बेटे फांसी लगाकर दी जान

देवांगन समाज का परमेश्वरी महोत्सव कल से

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
Next Article अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को

खबरें और भी है....

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक
नक्सली हिडमा को ‘रोल मॉडल’ और ‘प्रेरणादायक’ बताने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर प्रेस क्लब ने जताया शोक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?