NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को
जशपुरनगर

अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर 23 अगस्त को

वर्षों से गरीब एवं आदिवासी क्षेत्र के लोगों की सेवा में जुटा बाबा भगवान राम ट्रस्ट

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:40 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
4 Min Read

जशपुर/नारायणपुर। जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहे बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा अघोरपीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मिर्गी रोग से पीडि़त मरीजों को फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार औषधियां उपलब्ध कर उपचार किया जाएगा। शिविर का आयोजन रविवार को सुबह से सूर्योदय से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि संस्था लगातार कई वर्षों से गरीब, जरूरतमंद और आदिवासी क्षेत्र के लोगों की सेवा में सक्रिय है। विशेष तिथियों एवं अवसरों पर मिर्गी रोग से संबंधित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जशपुर जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज पहुंचते हैं।

दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचते हैं मरीज

्रअघोरपीठ गम्हरिया आश्रम में आयोजित होने वाले इन शिविरों में मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा के साथ आश्रम द्वारा निर्मित फकीरी एवं आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से उपचार की व्यवस्था की जाती है। ट्रस्ट के अनुसार, दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई मरीज नियमित रूप से शिविर में पहुंचकर उपचार प्राप्त कर रहे हैं। मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा उपचार से लाभ मिलने की बात भी बताई जाती है। शिविर के आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना और ऐसे मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें इलाज के लिए दूर शहरों तक जाना कठिन होता है।

शनिवार को पहुंचने की अपील

आयोजकों ने बताया कि रविवार को सुबह 4 बजे से सूर्योदय तक ही दवा दिए जाने की व्यवस्था है। इसलिए मरीजों को 22 अगस्त, शनिवार को ही आश्रम पहुंचने की अपील की गई है। बाहर से आने वाले मरीजों के लिए ट्रस्ट की ओर से रात्रि विश्राम एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी की जाएगी। मरीजों से अपने साथ एक सहयोगी को लाने के लिए कहा गया है। साथ ही आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।

नि:शुल्क शिविर से जरूरतमंदों को राहत

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र में लंबे समय से सेवा कार्य कर रहे बाबा भगवान राम ट्रस्ट की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है। नियमित रूप से लगाए जाने वाले नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों के कारण दूरस्थ इलाकों के मरीज भी आश्रम तक पहुंच रहे हैं। आगामी 23 अगस्त को होने वाले शिविर को लेकर भी आसपास के क्षेत्रों के लोगों में जानकारी पहुंचाई जा रही है।

जशपुर के साथ कई राज्यों से पहुंचने की सुविधा

अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम जशपुर पहुंचने के लिए आयोजकों ने विभिन्न मार्गों की जानकारी भी दी है। अंबिकापुर से जशपुर की दूरी करीब 140 किलोमीटर, बिलासपुर से करीब 356 किलोमीटर, रायपुर से करीब 480 किलोमीटर, रांची से करीब 150 किलोमीटर तथा झारसुगुड़ा से जशपुर की दूरी करीब 160 किलोमीटर बताई गई है।

You Might Also Like

दंतैल हाथी ने 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

विकास की गति तेज करने सीएम साय ने खोला पिटारा

11 हजार 396 निवेशकों से साढ़े 54 करोड़ की ठगी

स्व. दिलीप सिंह जूदेव समाज और संस्कृति के महान मार्गदर्शक थे : सालिक साय

दास डूमरटोली में धूम-धाम से मनाया विद्यालय प्रवेश उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन, 279 बच्चों की हुई जांच
Next Article गेरवानी शराब दुकान में युवक ने चलाई गोली

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?