NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 5 साल बाद विधायक हुए लखपति से करोड़पति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 5 साल बाद विधायक हुए लखपति से करोड़पति
रायगढ़

5 साल बाद विधायक हुए लखपति से करोड़पति

संपत्ति में हुआ दो से तीन गुना इजाफा

lochan Gupta
Last updated: October 30, 2023 1:32 am
By lochan Gupta October 30, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। कहते हैं कि राजनीति में जो चमक जाये तो उसकी चमक इतनी बढ़ जाती है कि दूर से ही वह सबसे अलग आम और खास हो जाता है। साथ ही साथ एक बार विधायक बनने के बाद व्यक्ति वीआईपी हो जाता है। सक्सेस के कारण उसकी शोहरत की तरह संपत्ति को भी पंख लग जाते हैं। देखते ही देखते कई गुना इजाफा हो जाता है। ऐसा ही हुआ है धरमजयगढ़ विधानसभा में लगातार दो बार चुनकर आ रहे लालजीत सिंह राठिया की स्थिति में बहुत बड़ा बदलाव आया है। 2018 में वे लखपति थे लेकिन अब करोड़पति हो गए हैं। धरमजयगढ़ विधानसभा में कांग्रेस से लगातार दो बार जीतकर आ रहे लालजीत ंसिंह राठिया की संपत्ति में जमकर उछाल आया है। जानकारी के अनुसार 2018 के शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 9.40 लाख बताई थी जबकि अचल संपत्ति करीब दो लाख मूल्य की थी। दस सालों में लालजीत धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनते आ रहे हैं और इस बार तीसरी पारी खेलने के लिये मैदान में उतरे हैं।
एक अन्य जानकारी के अनुसार शुरूआत के समय उनके नाम पर करीब 16 एकड़ जमीन थी। इसके बाद 2023 में हालात एकदम से बदल गए जिसमें उनकी जमीन केवल दोगुनी हो गई बल्कि संपत्ति भी लगातार बढ़ते चली गई। उनके नामांकन के दौरान भरी गई जानकारी के अनुसार अब उनकी चल संपत्ति जिसमें नकदी, गहने आदि हैं, वह करीब 40 लाख रुपए की है। वहीं अचल संपत्ति करीब डेढ़ करोड़ की हो गई है। अचल संपत्ति में उनकी 47 एकड़ जमीन है। लालजीत ने अपना पेशा कृषि और मछली पालन बताया है। 2023 में उनकी कुल संपत्ति करीब दो करोड़ की है जो 2018 में मात्र 15 लाख थी। उनको चुनौती देने वाले भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया के पास अचल संपत्ति तो है लेकिन चल संपत्ति के मामले में वे बहुत पीछे हैं। हरिश्चंद्र राठिया के पास 19 लाख की चल संपत्ति है और 44.55 लाख की अचल संपत्ति। इनके पास करीब 37 एकड़ जमीन है।
स्कॉर्पियो वाहन लालजीत की पहली पसंद
अपने विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ क्षेत्र से नामांकन के दौरान जमा किये गए शपथ पत्र में एक दिलचस्प जानकारी यह भी मिली है। लालजीत सिंह राठिया के पास 2018 में एक स्कॉर्पियो गाड़ी थी जिसकी कीमत करीब आठ लाख बताई गई थी। अब उनके पास दो गाडियां हैं और दोनों ही स्कॉॅर्पियो ही हैं। एक गाड़ी 2019 में 19.50 लाख में और दूसरी 2020 में 13.84 लाख में खरीदी गई है। इसे देखकर लगता है कि लालजीत को केवल एक ही गाड़ी से प्रेम है वह है स्कार्पियो।
कर्जदार भी हैं विधायक लालजीत राठिया
2018 में कांग्रेस पार्टी ने किसानों का केसीसी लोन माफ करने की घोषणा की थी। तब लालजीत सिंह राठिया के नाम पर 14.70 लाख का लोन था जिसमें से एसबीआई धरमजयगढ़ से 8.16 लाख केसीसी था। 2023 में भी कांग्रेस ने लोन माफ करने की घोषणा की है और इस बार लालजीत के नाम पर 93 लाख का कुल कर्ज है जिसमें वाहन और हाउसिंग लोन भी है। इस बार भी लालजीत के नाम पर 6.52 लाख रुपए केसीसी लोन है। जबकि इसके ठीक विपरीत उनके खिलाफ चुनाव लड रहे भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया ने भी खेती के लिए 19.80 लाख का केसीसी लोन है।

You Might Also Like

ज्ञान की शीतलता के समक्ष मद्धम हुई सूर्यदेव की तपिश

डॉ. मनोज व राज कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारत में मानव संसाधन विकास’ का विमोचन

लैलूंगा में खुलेगा पंजीयन कार्यालय

शिक्षा के बने योद्धा, उसी से तय होगा आपका भविष्य-कलेक्टर

नवदुर्गा प्लांट में हादसा, 50 फीट की उंचाई से गिरकर ठेकेदार की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुफ्त शिक्षा का वादा करने वाली सरकार महीनों से केआईटी के शिक्षको का वेतन नही दे पाई-ओपी
Next Article हर 10 मिनट में जाम हो रहा शहर, लोग परेशान

खबरें और भी है....

लिबरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी बनी गांववालों के लिये मुसीबत, ठेकेदार लापता, प्रशासन मौन
नवाखाई के दिन अनशन पर बैठा ग्रामीण
बगमुड़ा तालाब में सफाई अभियान शुरू
एनिमल लवर ग्रुप बना बेजुबानों की आवाज
चार दिनों में पुलिस ने 25 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

Popular Posts

लिबरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी बनी गांववालों के लिये मुसीबत, ठेकेदार लापता, प्रशासन मौन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?