NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
रायगढ़

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट

रायगढ़ सहित कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में अवदाब बढऩे से अच्छी बारिश की संभावना

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2026 12:13 am
By lochan Gupta August 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. विगत सप्ताहभर पर से जिले के मौसम में बदलाव जारी है, जिससे कभी बूंदाबांदी तो कभी बादल होने के कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में रविवार को जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं बंगाल की खड़ी में आवदाब बनने के कारण रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में विगत सप्ताहभर से ठंडी हवा के साथ बादलों का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी व उसम से पूरी तरह से राहत मिल गई है, लेकिन अब अच्छी बारिश की लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय पश्चिम बंगाल व उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह निम्न दाब क्षेत्र अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है, जिससे समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। इस मौसमी हलचल के बीच, माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। जो निम्न दाब के केंद्र को पार करते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अतिरिक्त, 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक एक सक्रिय विंड शियर जोन भी मौजूद है, जो वायुमंडलीय स्थिरता और वर्षा के वितरण को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन और कृषि गतिविधियों पर प्रभाव पड़ सकता है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार दोपहर से ही अलर्ट जारी कर रहा है, जिससे पूरे दिन यलो अलर्ट दिया गया था, इससे आसमान में बादल तो लगा था, लेकिन बारिश नहीं हुई, वहीं शाम होते ही रायगढ़ सहित कई जिला के लिए आरेंट अलर्ट जारी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली कबीरधाम सहित अन्य जिला शामिल है। वहीं बताया जा रहा है जिस तरह से मौसम बन रहा है, इससे अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने का पूर्ण अनुमान है।

मौसमी बीमारी का दौर जारी

जिले का मौसम तो ठंडा हो गया है, लेकिन बरसात के चलते पानी दूषित होने के कारण इसका असर सीधे लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। इन दिनों ज्यादातर लोग तेज बुखार व उल्टी-दस्त के चपेट में आ रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर दिन तीन से चार लोग डायरिया से पीडि़त होकर आ रहे हैं, तो वहीं तेज बुखार से पीडि़त भी पहुंच रहे हैं, जिससे ज्यादातर लोगों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को स्वच्छ पानी व ताजा भोजन के सेवन करने जागरूक कर रहे हैं, ताकि मौसमी बीमारी से बच सके।

You Might Also Like

पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण

पुरुंगा में उपस्वास्थ्य केंद्र व छाल में सामुदायिक भवन तैयार

ट्रेलर चालक ने 7 बिजली खंबो को तोड़ा

नंदेली में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की हुई रंगारंग प्रस्तुति

कॉलेज छात्रा ने जहर सेवन कर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next Article देशभक्ति के रंग में रंगा बनोरा आश्रम

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?