NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण
रायगढ़

पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण

राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर, समाधान शिविर की तैयारी एवं होली पूर्व शांति समिति बैठक के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़,  जिले में राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रकरण का न्यायोचित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले सीधे आम नागरिकों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
कलेक्टर ने बैठक में तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीमांकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन, वन अधिकार पट्टा नामांतरण, बंटवारा एवं खाता विभाजन जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 10,661 प्रकरण दर्ज हुए थे, जिनमें से 8,486 का निराकरण किया जा चुका है, जबकि 2,175 प्रकरण लंबित हैं। इनमें से 89 प्रकरण समय-सीमा से बाहर हैं। कलेक्टर ने सभी लंबित और समय-सीमा पार मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के मामलों को पंचायत स्तर पर ही अनिवार्य रूप से निपटाने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक कार्यालयी चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर ने आरआरसी, ऋण वसूली, राष्ट्रीय अभियान एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग से संबंधित उचित मूल्य दुकानों में भौतिक सत्यापन के दौरान पाई गई कमी की भरपाई एवं वसूली के लिए 7 दिनों के भीतर प्रगति लाने को कहा गया। उन्होंने आदिम जाति विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वन अधिकार पत्र और फौती नामांतरण के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ अतिरिक्त कलेक्टर को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी अनुविभागीय कार्यालय स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी माह से ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों की तैयारी सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास, श्रम, लीड बैंक अधिकारी, कृषि सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भक्तमाता कर्मा की 1008 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मामूली विवाद में अधेड़ की पीट पीटकर हत्या

नालंदा परिसर के छात्रों के मध्य पहुंचे ओपी चौधरी

लोगों ने खुश होकर किया सुबह से शाम तक मतदान

5 से 8 जनवरी तक लगेगा विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छात्र स्नेह सम्मेलन में सालिक साय का संदेश, शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध समाज
Next Article स्वच्छता दीदियों के लिए लगाया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर

खबरें और भी है....

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
शादी के पांच दिन बाद उठी अर्थीं, ट्रैक्टर पलटने से नवविवाहित दुल्हे की मौत
सडक़ हादसे में एसईसीएल के अस्सिटेंट मैनेजर की मौत

Popular Posts

शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?