NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देशभक्ति के रंग में रंगा बनोरा आश्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देशभक्ति के रंग में रंगा बनोरा आश्रम
रायगढ़

देशभक्ति के रंग में रंगा बनोरा आश्रम

lochan Gupta
Last updated: August 17, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा आजादी का जश्न, तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीत का अदभुत नजारा 15 अगस्त को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा संचालित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर में नजर आया। बनोरा आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य बाबा प्रियदर्शीराम जी के मार्गदर्शन पर विद्यालय परिसर सुबह ही शान से तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और आश्रम वासियों ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।समारोह की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लिए छोटे-छोटे बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ पूरे परिसर में निकले। उनके नारों से गूंजता माहौल देखकर लग रहा था मानो आजादी का संदेश फिर से जीवित हो उठा हो।
सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर जन-गण-मन से गूंज उठा। इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। किसी ने देशभक्ति गीत गाए तो किसी ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। शहीदों के त्याग और बलिदान की नाटक के जरिए जीवन्त प्रस्तुति की गई। हर प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम की झलक थी। तालियों की गडग़ड़ाहट ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन भी देशभक्ति के जज्बे से भर गया। कार्यक्रम समापन में 11:30 बजे प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन विद्यालय में देशभक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन कर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना है। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन शहीदों के लिए जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।
बनोरा आश्रम में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस न सिर्फ एक आयोजन था, बल्कि नई पीढ़ी के दिलों में देशभक्ति का बीज बोने का एक अनोखा प्रयास भी रहा।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में आदिवासी और किसानों का जल जंगल जमीन सुरक्षित नहीं -नगेंद्र नेगी

एसपी ने बेटे के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

शहर में चोरों के हौसलें बुलंद

व्हीव्हीआईपी प्रवास के दौरान सुरक्षा हेतु जवानों को रेंज स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण

अष्टमी पर्व पर माता महागाौरी की पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
Next Article सुबह से स्टेशन में कावंडिय़ों की पहुंची थी भारी भीड़

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?