NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुरुंगा में उपस्वास्थ्य केंद्र व छाल में सामुदायिक भवन तैयार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुरुंगा में उपस्वास्थ्य केंद्र व छाल में सामुदायिक भवन तैयार
रायगढ़

पुरुंगा में उपस्वास्थ्य केंद्र व छाल में सामुदायिक भवन तैयार

कलेक्टर ने जन उपयोग के लिए शुरू करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पुरुंगा को स्वास्थ्य और वनांचल के सबसे बड़े ग्राम छाल को सर्व सुविधायुक्त बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पुरुंगा में 28 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नया उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार हो गया है, वहीं ग्राम छाल में 50 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने वनांचल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान इन दोनों निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पुरुंगा में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इसी माह से स्वास्थ्य केंद्र का सुव्यवस्थित संचालन शुरू किया जाए। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर सहजता से उपलब्ध हो सकें।
वहीं ग्राम छाल में निर्मित सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए शीघ्र जन एवं सामाजिक उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बहुउद्देशीय गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
उल्लेखनीय है कि यह सामुदायिक भवन मुख्यमंत्री घोषणा की पूर्ति योजना के तहत 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया गया है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत छाल द्वारा इस कार्य को 30 दिसंबर 2025 को पूर्ण किया गया।
कलेक्टर ने भवन परिसर के समग्र विकास पर भी जोर देते हुए पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवसायिक परिसर निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवसायिक परिसर के सामने स्थित खाली मैदान के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि भविष्य में यह परिसर क्षेत्र के लिए एक सुव्यवस्थित गतिविधि केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
दोनों ग्राम सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित हैं, जहां इन आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण भगत, कृषि एसडीओ प्रभास शंकर सिंह, तहसीलदार लोमस मिरी, जनपद सीईओ, छाल की सरपंच श्रीमती मालती राठिया एवं पुरुंगा के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You Might Also Like

एनसीसी के 77 वें स्थापना दिवस पर केडेट्स की शानदार प्रस्तुतियां, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

ड्रायवर से सांठगांठ कर किया 12 टन आयरन मटेरियल की हेराफेरी

समरसुता नाला किनारे अवैध कोयला उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 60 टन कोयला व मशीन जप्त

सच्ची भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है संभव : पं पुनीत कृष्ण

ओडिसा से लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुरुंगा व खडग़ांव में 3.20 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रायवल कन्या छात्रावास
Next Article रास्ता रोककर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?