NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
रायगढ़

मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम

घेराबंदी में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और डंडा जब्त

lochan Gupta
Last updated: August 15, 2026 1:15 am
By lochan Gupta August 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस की मुस्तैद रात्रि गश्त से छोटे अतरमुड़ा स्थित एक सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम कर दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भाग रहे आरोपियों में से एक आरोपी आकाश जायसवाल पिता सेतराम जायसवाल 31 वर्ष निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवा नगर को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक 12-13 अगस्त की दरम्यानी रात चक्रधरनगर पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान रात करीब 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज से पेट्रोलिंग करते हुए टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा के पास पहुंचे, जहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि विनोद कुमार भट्ट के सूने मकान में कुछ चोर घुसे हुए हैं। इससे पुलिसकर्मियों ने तत्काल डीएसपी उन्नति ठाकुर, थाना प्रभारी चक्रधरनगर एवं कंट्रोल रूम को सूचना दी और मकान को घेर लिया। मकान अंदर से बंद था तथा अंदर से आवाजें आ रही थीं। पुलिस टीम मकान में प्रवेश का प्रयास किया जा रहा था, तभी आरोपियों ने दूसरी ओर की दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया। बाहर स्कूटी लेकर मौजूद आरोपी भी फरार होने लगे। पुलिस ने तत्काल आसपास नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज रोड की ओर भागते समय स्कूटी सवार आरोपी गिर गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने आकाश जायसवाल को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मार्शल यादव के साथ बंद मकान में चोरी करने की नीयत से घुसना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों दीवार फांदकर मकान के अंदर गए और कमरे के दरवाजे में लगे ताले को डंडे से तोडक़र चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा घटना में प्रयुक्त सामान पेश करने पर पुलिस ने गवाहों के समक्ष होंडा एक्टिवा स्कूटी एवं डंडा जब्त कर लिया। मामले में प्रार्थी अनिल भट्ट द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके बड़े पिताजी के लडक़े विनोद कुमार भट्ट का मकान टीवी टावर छोटे अतरमुड़ा में है, जो परिवार सहित 4-5 दिन पूर्व रायपुर गए हुए हैं। रात करीब 12:15 बजे विनोद कुमार भट्ट द्वारा सीसीटीवी से जुड़े मोबाइल एप पर मकान में चोर घुसने की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस की मुस्तैद गश्त टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़े गए।

You Might Also Like

केलो में अपशिष्ट मिलाने वाले श्याम और सिंघल फैक्ट्री पर कार्यवाही हो ?

हटरी चौक में सांडों की लडाई से मची खलबली

मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार

भिक्षुओं व राहगीरों को किया गया छाता वितरण

बरसात में अब नही डूबेगा चक्रपथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
Next Article मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?