NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बरसात में अब नही डूबेगा चक्रपथ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बरसात में अब नही डूबेगा चक्रपथ
रायगढ़

बरसात में अब नही डूबेगा चक्रपथ

दो करोड़ की लागत से हुआ जीर्णोद्धार, पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा की पहल पर हुआ काम

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2024 12:41 am
By lochan Gupta February 21, 2024
Share
5 Min Read

रायगढ़। बरसात के दिनों में बाढ़ के पानी से चक्रपथ पूरी तरह जलमग्न हो जाता था और इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता था परंतु रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर तारन सिंहा के प्रयास से लगभग दो करोड की लागत से चक्रपथ का जीर्णोद्धार हो चुका है जिससे अब बरसात के दिनों में इस मार्ग जलभराव से शहरवासियों को निजात मिलेगी। लंबे समय से चक्रपथ की उंचाई बढ़ाने को लेकर रेलवे विभाग से अनुमति का मामला लटका हुआ था और पद्भार ग्रहण करते हुए पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने न केवल अनुमति दिलवाने में देरी लगाई बल्कि अनुमति मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग को चक्रपथ की उंचाई बढाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने को कहा था।
रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर तारन सिंहा ने पद्भार ग्रहण करते ही रायगढ़ की बरसो पुरानी समस्या को लेकर एक बड़ी पहल शुरू की थी और चक्रपथ के उंचाई बढ़ाने का कार्य को प्राथमिकता के साथ लेकर काम शुरू कराया था। इस मामले में पहले रेलवे द्वारा चक्रपथ के निर्माण कार्य में अनुमति देने में आनाकानी की जा रही थी परंतु पूर्व कलेक्टर के प्रयास से चक्रपथ की उंचाई बढाने में सहमति आखिरकार मिल गई। जिसके बाद डीएमएफ फंड से करीब दो करोड स्वीकृत कराये और यह काम पीडब्लयूडी विभाग को सौंपा गया। अब लगभग एक साल के भीतर चक्रपथ का जीर्णोद्धार हो चुकी है।
चक्रपथ को 5 फीट उंचा किया गया
चक्रपथ शहर का वह मार्ग है जिससे चक्रधर नगर के साथ-साथ जिला न्यायालय व कलेक्टर कार्यालय जाने के लिये बरसात के समय में काफी दिक्कत होती थी और कई दिनों तक यह मार्ग बंद हो जाता था। इस समस्या को देखते हुए पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने चक्रपथ की उंचाई बढाने के काम को न केवल अनुमति दी बल्कि रेलवे विभाग से भी सहयोग लेते हुए वहां आने वाले रूकावटों को भी दूर किया। अब चक्रपथ को लगभग 5 फीट उंचा कराते हुए डामरीकरण कराया गया है। जिससे आने वाले बरसात के दिनों में भी केलो नदी का बाढ का पानी चक्रपथ में नही घुस सकेगा और इस मार्ग में आवागमन हो सकेगा।
बरसात के समय पानी में समा जाता था चक्रपथ
कई सालों से चक्रपथ बरसात के समय बाढ़ के पानी से पूरी तरह डूब जाता था जिसके कारण यातायात पर भी खासा प्रभाव पड़ता था इतना ही नही चक्रपथ में आवागमन बंद हो जाने से पूरा दबाव रेलवे फाटक पर पडता था और वहां लंबे जाम से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। एक जानकारी के अनुसार बरसात के दिनों में आए दिन चक्रपथ बाढ़ के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो जाता जिससे शहर का यातायात पूरी तरह प्रभावित होता था। इसकी उंचाई बढाने को लेकर कई बार नेताओं ने भी प्रयास किये और कई पूर्व कलेक्टरों ने भी इस पर निर्माण कार्य करने की बात तो कही थी लेकिन कोई भी अधिकारी रेलवे विभाग से चक्रपथ की उंचाई बढाने की अनुमति नही ले पाया।
लोग याद करेंगे तारन सिन्हा को
कलेक्टर सिन्हा ने आम जनता को होनें वाली इस परेशानी को देखते हुए रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने चक्रपथ की उंचाई बढ़ाने की पहल की और आज यह मार्ग महज एक साल के भीतर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। जिससे आने वाले दिनों में शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा और शहर की जनता कलेक्टर के पूर्व कलेक्टर की इस सराहनीय पहल को याद करेंगे। एक अन्य जानकारी के अनुसार चक्रपथ की उंचाई बढाने के लिये पूर्व कलेक्टर तारन सिन्हा ने दो करोड रूपये डीएमएफ फंड से स्वीकृत कराये थे और यह काम पीडब्ल्यूडी को सौंपते हुए कार्य को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए पूरा करने को कहा था इस बीच विधानसभा चुनाव के कारण उनका स्थानातरण वापस सचिवालय कर दिया गया।

You Might Also Like

संसार की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करती है श्री राम कथा -चिन्मयानंद बापू

अवैध महुआ शराब बनाने रखे 75 बोरी महुआ नष्ट

बीमा क्लेम में आनाकानी, डेढ लाख भुगतान का आदेश

हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है और संगठन को मजबूत बनाकर ओपी चौधरी को जिताना है- विजय अग्रवाल

निर्माणाधीन प्लांट से छड़ चोरी, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हत्या के प्रयास : अपचारी बालक सहित 4 गिरफ्तार
Next Article केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जिले के प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?