NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार
रायगढ़

मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:23 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सुनसान सडक़ पर युवक से 2 मोबाइल लूटने वाले चाचा-भतीजा को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कोतरलिया मेन रोड पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने साइबर तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पक्की खोली निवासी लोकेश कुमार चंद्रा (45) ने 30 मई की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह स्कूटी से कोटमार स्थित इंडस एनर्जी कंपनी ड्यूटी जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब होने पर वह मिस्त्री का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनके पास रखे दो मोबाइल छीनकर धक्का देते हुए फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान साइबर थाना की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने छातामुड़ा निवासी दिनेश यादव (34) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने भतीजे शुभम यादव (18) के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, भागने के दौरान एक सैमसंग मोबाइल सडक़ पर गिरकर टूट गया था। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने उसे जामगांव रेलवे ट्रैक के पास गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया। वहीं दूसरा वीवो मोबाइल अपने पास छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी दिनेश यादव के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल और शुभम यादव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

हाथियों के झूंड ने 42 किसानों की फसल को किया चौपट

सेल्फ स्टडी और नियमित पढ़ाई से मिली सफलता

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब उपभोक्ता बन रहे बिजली उत्पादक

कलेक्टर ने कोड़ातराई मैदान व आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाईंग जोन किया घोषित

शीतलहर एवं ठंड से बचाव के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिहान से जुडक़र ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, रुपडेगा की सुदामा रावत बनीं लखपति दीदी
Next Article बीमार किशोरी से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रकैद, इलाज के बहाने झाडिय़ों में ले जाकर किया था दुष्कर्म

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?