NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
रायगढ़

सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:17 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सिंदूर पार्क में 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित छायाचित्रों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति नागरिकों में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
प्रदर्शनी में लगाया गया ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में नागरिक और युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। वहीं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिक देशभक्ति से जुड़े नारे और संदेश लिखकर राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मासिक पत्रिका ‘जनमन’ तथा विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर का वितरण भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंदूर पार्क पहुंचने वाले नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश के गौरवपूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 से अधिक बच्चों की हुई जांच

दो सूत्रीय मांग को लेकर आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सिटिंग एमएलए की भी कट सकती है टिकट- महंत

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा औघड़ की मड़ई जिगना के नि:शुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों को मिला लाभ

कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश, साढ़े 5 लाख का कबाड जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
Next Article मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से आएगा सकारात्मक बदलाव

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?