NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
रायगढ़

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से मिला था चोरी का डीजल व सब्बल, 2 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई थी। जांच के दौरान गाड़ी से चोरी का डीजल और सब्बल मिला। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि स्कॉर्पियो में फर्जी नंबर लगाया गया था और मामला डीजल चोरी का है। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, फरवरी में अमलीभौना स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एनएच-49 के किनारे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी। गाड़ी का ड्राइवर और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए थे। जूटमिल पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 10 लीटर डीजल से भरी प्लास्टिक की जरिकेन, करीब 2 मीटर लंबा प्लास्टिक पाइप, दोनों तरफ नुकीला लोहे का सब्बल, दो मोबाइल और अलग-अलग नंबर वाली नंबर प्लेट मिलीं। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी और सामान जब्त कर जांच शुरू की। गाड़ी पर जो नंबर लिखा था, उसकी परिवहन विभाग से जांच कराई गई, लेकिन उस नंबर का कोई वाहन रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद गाड़ी के अंदर मिली दूसरी नंबर प्लेट के आधार पर जांच की गई। इंजन और चेचिस नंबर की जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो कोरबा के तुलसीनगर निवासी मधुर निर्मलकर के नाम पर रजिस्टर्ड है।
स्कॉर्पियो किराए पर ली थी पूछताछ में गाड़ी के मालिक और उसके भाई शेखर निर्मलकर ने बताया कि स्कॉर्पियो को 30 दिसंबर 2025 को जांजगीर-चांपा जिले के बगडबरी निवासी पुरुषोत्तम यादव को 45 हजार रुपए महीने के किराए पर दिया गया था। जांच के दौरान पुलिस को संदीप कुमार डहरिया (34), निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा और सुनील कुमार केवंट (30), निवासी खम्हरिया, जिला कोरबा के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम यादव के कहने पर उन्होंने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।

 

भागने के दौरान पलट गई स्कॉर्पियो

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद संदीप, सुनील, शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे के साथ रायगढ़ शहर पहुंचे। यहां उन्होंने हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर से डीजल चोरी की। आरोपियों ने ट्रेलर की डीजल टंकी का लॉक तोडक़र डीजल निकालना शुरू किया। इसी दौरान ट्रेलर के ड्राइवर की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से तेजी से भागने लगे। भागते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एनएच-49 के किनारे पलट गई। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम यादव (48) ग्राम बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। उसके खिलाफ कोरबा जिले के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य मामलों के 5 प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुरुषोत्तम यादव एक दूसरे मामले में 26 जून 2026 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद है। उसके खिलाफ सिरगिट्टी थाना, बिलासपुर में बीएनएस की धारा 303(2), 111, 309(4), 3(5) और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

 

गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश जारी

जूटमिल पुलिस ने कोर्ट से पुरुषोत्तम यादव की औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति ले ली है। इसके लिए पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट भी हासिल किया है। अब पुरुषोत्तम को बिलासपुर केंद्रीय जेल से रायगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, इस मामले में फरार शिव कुमार रजक और कुलदीप साण्डे की तलाश पुलिस कर रही है। जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने सुनील कुमार केंवट और संदीप कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले से गुजरने वाले हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि जांच में इस गिरोह के जिन अन्य सदस्यों के नाम सामने आए हैं, उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अपराध में इस्तेमाल होने वाले वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट और डीजल चोरी के नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए उत्कालिका द्वारा प्याऊ का शुभारंभ

जख्मी हुए हिरण को उपचार करा कर जंगल में छोड़ा

जिले के 251 गुम इंसानों को खोज निकाला, 0 सबसे अधिक गुम इंसान की खोज लैलूंगा थाना ने की

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता

चौराहो पर पोस्टर, दुर्घटना को आमंत्रण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
Next Article सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?