NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
रायगढ़

मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बारिश के दिनों में सांपों के घरों और बस्तियों में पहुंचने के मामले बढ़ जाते हैं। उर्दना बस्ती में इस बार एक कोबरा मछली पकडऩे वाली जाली में फंस गया। जाली में फंसे कोबरा को देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर एनिमल सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
उर्दना बस्ती में रहने वाले कुछ लोग मछली पकडऩे का काम करते हैं। उन्होंने अपने घर के आंगन में मछली पकडऩे की जाली रखी थी। रात के समय एक कोबरा जाली में आकर फंस गया। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी कोबरा को जाली से निकालने की हिम्मत नहीं कर पाया। इसके बाद मामले की जानकारी एनिमल सेवा समिति को दी गई। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। इसके बाद सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू किया गया और उसे जाली से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने लोगों को बताया कि कोबरा बेहद जहरीला सांप है। इसे पकडऩे या छेडऩे की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

 

घर के आंगन में मिला रसेल वाइपर

पंडरीपानी क्षेत्र में भी एक घर के आंगन में सांप निकलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर एनिमल सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। यहां उन्हें रसेल वाइपर मिला, जिसे रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि पंडरीपानी, जुर्डा और कोतरलिया क्षेत्र में रसेल वाइपर के निकलने के मामले अधिक सामने आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर खुद पकडऩे की कोशिश न करें और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

You Might Also Like

आपरेशन सिंदूर की थीम पर सज रहा चक्रधरनगर का भव्य दुर्गा पंडाल

ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जूटमिल पुलिस ने नारी शक्ति संगठनों का किया सम्मान

29 वाँ शौर्य नृत्य महोत्सव में यादव समाज ने पर्यावरण प्रेमी रामनंदन यादव को किया सम्मानित

एसएसपी सदानंद ने कोतवाली थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जहर सेवन कर छात्रा ने दी जान
Next Article फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?