NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन
बिलासपुर

सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने योग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, स्केटिंग एवं तैराकी जैसे विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक अपने नाम किए।

योग में शानदार प्रदर्शन

कोलकाता में आयोजित सीबीएसई ज़ोनल योग ट्रेडिशनल ग्रुप प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं अर्पिता दत्ता, दीक्षा रमन, हंसिका प्रमाणिक, ग्रीसी कैवर्त एवं दीपा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किये। वहीं रिदमिक पेयर योग में दीक्षा रमन एवं ग्रीसी कैवर्त ने रजत पदक हासिल किया।
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं बिलासपुर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने योग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, स्केटिंग एवं तैराकी जैसे विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अनेक पदक अपने नाम किए।

योग में शानदार प्रदर्शन

कोलकाता में आयोजित सीबीएसई ज़ोनल योग ट्रेडिशनल ग्रुप प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं अर्पिता दत्ता, दीक्षा रमन, हंसिका प्रमाणिक, ग्रीसी कैवर्त एवं दीपा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किये। वहीं रिदमिक पेयर योग में दीक्षा रमन एवं ग्रीसी कैवर्त ने रजत पदक हासिल किया।
एथलेटिक्स में स्वर्ण तथा बॉक्सिंग में तीन और एक कांस्य पदक
केआईआईटी इंटरनेशनल स्कूल, भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के श्रेयांश कुमार राय ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर रनिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जयश राव, बी. एरिक एवं कथित सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि अनंत हापसे ने कांस्य पदक हासिल किया।
ताइक्वांडो में कांस्य पदक- डीपीएस स्कूल पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र शांतनु कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। स्केटिंग में भी सफलता- केपीएस स्कूल सरोना, रायपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्केटिंग प्रतियोगिता में बी. रुद्राक्ष नायडू ने कांस्य पदक, जबकि नमामि बताव ने रजत पदक प्राप्त किया। तैराकी में पदकों की झड़ी- डीपीएस स्कूल भिलाई, दुर्ग में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्विमिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवांगिनी पांडे ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 5 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर मेडले फ्रीस्टाइल एवं 100 मीटर मेडले फ्रीस्टाइल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सत्यम पांडे ने तैराकी में 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किए। उन्होंने 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 400 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

You Might Also Like

पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को नहीं मिली हाई कोर्ट से राहत, एसीबी से मांगा जवाब

मंडल 9 सजग प्रहरियों को रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्मचारी हुए सम्मानित

रेलवे में ट्रैक मशीनों द्वारा ट्रैक रखरखाव के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति

भारत स्काउट एवं गाइड बिलासपुर के वीर आज़ाद ग्रुप ने मनाया अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन : सीएम साय
Next Article धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?