NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेलवे बोर्ड चेयरमैन से सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेलवे बोर्ड चेयरमैन से सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की मुलाकात
रायगढ़

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेलवे बोर्ड चेयरमैन से सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की मुलाकात

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:23 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार से मुलाकात कर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सांसद श्री सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को सौंपे मांग-पत्र में पुणे हमसफर, वास्को डिगामा सहित 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों का रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्र है। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए रायगढ़ से देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि रायगढ़ का रेलवे से संबंध केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे क्षेत्र के विकास और जनसहयोग की ऐतिहासिक विरासत भी जुड़ी हुई है। रायगढ़ के विकास एवं रेल सुविधा के विस्तार के लिए क्षेत्र के पूर्वजों द्वारा अपनी भूमि तक दान किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज रायगढ़वासियों की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता मिलना जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे बोर्ड रायगढ़वासियों की इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक एवं जनहितकारी निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की रेल सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को और गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने सांसद श्री जगदंबिका पाल से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। सांसद श्री सिंह ने कहा कि रायगढ़ की सुविधा और रायगढ़ का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को वे निरंतर संसद एवं संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाते रहेंगे।

You Might Also Like

माध्यमिक शाला डूमरमुडा के प्रधान पाठक सुरेन्द्र गुप्ता का भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह’

सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने किया अमृत कलश में गांव-गांव से मिट्टी कलेक्शन

दो मंजिला बिल्डिंग से गिरकर अधेड़ की मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर, दो की मौत

एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदनों का 30 अगस्त तक करें निराकरण
Next Article जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-कलेक्टर

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?