NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार
रायगढ़

एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परमेश्वर सोनी गिरफ्तार

गांजा तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी को मुखबीर सूचना पर बस स्टैंड के पास दबोचा, ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 12:01 am
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस जप्त की गई है।
विदित हो कि 2 नवंबर 2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा लक्ष्मीपुर निवासी आशा सोनी पति गोविंद सोनी के घर मुखबीर सूचना पर गांजा रेड की कार्रवाई की गई थी, जिसमें महिला आरोपी के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखा गया 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 36,000 रुपये तथा एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया था। इस मामले में आरोपी आशा सोनी के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। महिला आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांजा आपूर्ति श्रृंखला की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 3 नवंबर 2025 को उसके साथ अवैध गांजा विक्रय में संलिप्त आरोपी विद्याधर गिरी पिता करनसाय गिरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना सराईपाली को गिरफ्तार किया था, जिसने महिला आरोपी को गांजा उपलब्ध कराना स्वीकार किया था।
इस गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा एक अन्य आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी पिता महत्तम सोनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बिरकोल थाना एवं तहसील सराईपाली जिला महासमुंद, घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी तथा न्यायालय में धारा 193(8) बीएनएसएस के तहत चालान प्रस्तुत कर आरोपी की तलाश जारी थी। ऑपरेशन आघात के तहत फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय मुखबीर तंत्र लगाया गया था, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को आरोपी के बस स्टैंड के पास होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी परमेश्वर सोनी उर्फ प्रेम सोनी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उसके विरुद्ध शीघ्र पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यवाही में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, कोसो जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानू और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

You Might Also Like

रेल रोको आंदोलन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार गिरफ्तार

प्रदेश के पहले गुरुकुल कराते कॉलेज एकताल में शुरू करने खेमराज ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

चित्रकूट में मंडल अध्यक्ष से हार गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज-डिग्री साहू

झाडियों में युवक की मिली सड़ी गली लाश से सनसनी

जीव और सतगुरु का संवाद है भागवत.. पं. बालकृष्ण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वनांचल में शिक्षा का उत्सव: शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव भव्यता और प्रेरणा के साथ संपन्न
Next Article ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, दो चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?