NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हरेली तिहार : गांव की थीम में सजेगा सीएम हाउस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हरेली तिहार : गांव की थीम में सजेगा सीएम हाउस
रायपुर

हरेली तिहार : गांव की थीम में सजेगा सीएम हाउस

गेड़ी चढ़ेंगे मंत्री-नेता, भूपेश-बघेल के निवास पर भी मनेगा तिहार

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। आज 12 अगस्त को हरेली का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक अंदाज में सजाया जा रहा है। नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस को गांव की थीम पर सजाया जा रहा है। सीएम हाउस में गांव के मेलों में लगने वाले झूले भी लगाए जा रहे हैं। हरेली के मौके पर यहां आने वाले नेता और वीआईपी गेड़ी चढ़ते नजर आएंगे। वहीं, नेता-मंत्री और विधायक पारंपरिक झूलों का आनंद लेते भी दिखेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकार भी शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ी लोकगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। मुख्यमंत्री निवास को भी इसी पारंपरिक और ग्रामीण थीम के अनुसार सजाया जा रहा है। हरेली पर्व के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी बुधवार दोपहर 12 बजे हरेली तिहार मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पारंपरिक रंग देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर हरेली तिहार को बड़े स्तर पर मनाने की परंपरा की शुरुआत भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुई थी। इसे बांस से बनाया जाता है। इसके लिए दो बांस लेकर उनमें बराबर दूरी पर कीलें लगाई जाती हैं। एक और बांस के टुकड़े को बीच से चीरकर दो हिस्सों में बांटा जाता है। फिर दोनों हिस्सों को नारियल की रस्सी से बांधकर पउआ बनाया जाता है। पउआ को पैरों के सहारे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे लंबाई में रखे गए दोनों बांसों में लगी कीलों के ऊपर बांध दिया जाता है। इसके बाद इसी के सहारे गेड़ी पर चढ़ा जाता है।
गांव में पौनी-पसारी जैसे राऊत और बैगा हर घर के दरवाजे पर नीम की डाली लगाते हैं। गांव में लोहार अनिष्ट की आशंका को दूर करने के लिए चौखट में कील लगाते हैं। हरेली पर्व के दिन पशुधन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए औषधियुक्त आटे की लोंदी खिलाई जाती है। गांव में यादव समाज के लोग वनों में जाकर कंदमूल लाकर किसानों को वनौषधि उपलब्ध कराते हैं। गांव के सहाड़ादेव और ठाकुरदेव के पास यादव समाज के लोग जंगल से लाई गई जड़ी-बूटी उबाल कर किसानों को देते हैं। इसके बदले किसानों की ओर से चावल, दाल जैसी चीजें उपहार के रूप में दी जाती है।

You Might Also Like

राजिम कुंभ : राम के वनगमन पथ की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र

चक्रवाती तूफान डाना के वजह से कई ट्रेने रद्द

नक्सलियों ने सरेंडर करने 15 फरवरी तक का मांगा समय

शराब घोटाला : 15 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्लू की रेड

7 प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस की अंतिम सूची जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 31 नक्सली घटना स्थलों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा
Next Article शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?