NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 31 नक्सली घटना स्थलों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 31 नक्सली घटना स्थलों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा
रायपुर

31 नक्सली घटना स्थलों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

12 से 14 अगस्त तक नारायणपुर से शुरू होकर करेगुट्टा पहाड़ी तक जाएगी यात्रा

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय बस्तर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। यह यात्रा नारायणपुर से शुरू होगी और दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए करेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल हिंसा से जुड़ी 31 प्रमुख घटनाओं वाले स्थानों का दौरा करेंगे। यात्रा ऐसे इलाकों से होकर गुजरेगी, जहां पहले नक्सली हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। इन स्थानों पर तिरंगा फहराने की भी तैयारी है। यात्रा के रास्ते में संबंधित नक्सली घटनाओं के पोस्टर लगाए जाएंगे। इन पोस्टर पर क्तक्र कोड होगा। इसे स्कैन करने पर घटना की तारीख, शहीद जवानों और घटना से जुड़ी दूसरी जानकारी सामने आएगी। यात्रा नारायणपुर, धौड़ाई, कन्हारगांव, कोडेनार, बोदली, सातधार, बारसुर, गीदम, दंतेवाड़ा, कुआकोंडा, भुसारास घाटी, चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुर्कापाल, मिनपा-ताड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर, टेकलगुड़ेम, आवापल्ली, बीजापुर, उसूर, गलगम, नंबी, ताड़पाला और करेगुट्टा पहाड़ी समेत प्रमुख नक्सल घटना स्थलों से होकर गुजरेगी। बस्तर संभाग के 92 गांवों में 15 अगस्त को पहली बार राष्ट्र ध्वज फहराने की तैयारी है। इनमें सुकमा के 50, बीजापुर के 33 और नारायणपुर के 9 गांव शामिल हैं। इसके अलावा संभाग के 500 से ज्यादा स्कूलों, प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नाम शहीदों के नाम पर रखने की भी तैयारी है। गृहमंत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा के जरिए नक्सल हिंसा में शहीद जवानों और प्रभावित लोगों से जुड़ी घटनाओं की जानकारी लोगों और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

You Might Also Like

70 साल के वरिष्ठ-नागरिकों को 5 लाख का मुफ्त इलाज

दोना-पत्तल मशीन के नाम पर 2.95 लाख की ठगी

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रामेश्वरम् में आस्था और आर्थिकी का नया प्रभात

छोटे व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, 18 को टेबल-टॉप एक्सरसाइज, 20 को होगी मॉक ड्रिल
Next Article हरेली तिहार : गांव की थीम में सजेगा सीएम हाउस

खबरें और भी है....

पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा
पीएचसी चौक हिंसा मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 29 की हो चुकी गिरफ्तारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?