NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उफनती नदी को नाव से पार कर नक्सल प्रभावित कंदारी पहुंचे कलेक्टर-एसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > उफनती नदी को नाव से पार कर नक्सल प्रभावित कंदारी पहुंचे कलेक्टर-एसपी
छत्तीसगढ़

उफनती नदी को नाव से पार कर नक्सल प्रभावित कंदारी पहुंचे कलेक्टर-एसपी

मलेरिया रोकथाम से लेकर विकास कार्यों का लिया जायजा

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:05 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पहली बार कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार श्रीसागर और पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र का दौरा किया। खराब मौसम और उफनती नदियों के बावजूद दोनों अधिकारी नाव के सहारे उफनती कोटरी नदी पार कर कंदारी पहुंचे। उनके साथ जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम भी मौजूद रही। गौरतलब है कि हाल ही में कंदारी और आल्दण्ड क्षेत्र में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप की खबर सामने आई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा चिकित्सकों को मलेरिया की रोकथाम, समय पर जांच, दवा वितरण, सर्वे एवं उपचार अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने कंदारी क्षेत्र में स्कूल की मांग रखते हुए बताया कि शिक्षा सुविधा के अभाव में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने मांग पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनकी कुछ कृषि भूमि नारायणपुर जिले की सीमा में होने के कारण धान पंजीयन कराने में दिक्कत आती है। कलेक्टर ने इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टा की मांग रखी, जबकि कुछ परिवारों ने अधिक भूमि दर्ज होने के कारण राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कलेक्टर और एसपी ने अंदरूनी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सडक़ एवं पुल-पुलियों का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावरों के कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश टावरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन्हें 15 अगस्त तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लंबे समय से संचार सुविधा से वंचित ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रशासन के इस दौरे को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, विकास कार्यों की गति बढ़ाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

You Might Also Like

रेलवे प्रोजेक्ट में करोड़ों की हेराफेरी, दो गिरफ्तार

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत

बरमकेला देशी शराब दुकान में चाकू की नोक पर लूट की वारदात अंजाम देने की कोशिश,जांच में जुटी बरमकेला पुलिस…

सुरक्षा बलों ने फिर 31 नक्सलियों को मार गिराया

बस्तर क्षितिज समाजिक सेवा समिति ने चितलनार पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों को दी जरूरत की सामग्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चण्डी दाई मंदिर चोरी कांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए थे देवी मां के सोने-चांदी के जेवर
Next Article 45 करोड़ के नकली नोट का सौदा, 1.13 करोड़ ठग

खबरें और भी है....

बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला
शहर विकास को मिली 32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?